फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab residents will get infrastructure

गुड न्यूज, शहरवासियों को मिलेगी बुनियादी सुविधा

Mon, 08 Sep 2014 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 08 Sep 2014 09:16 PM IST
विज्ञापन
punjab residents will get infrastructure

चंडीगढ़। पंजाब के सभी 163 शहरों और कस्बों में फरवरी-15 तक सौ फीसदी पानी व सीवरेज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने इस संबंध में वाटर सप्लाई विभाग, सीवरेज बोर्ड और निकाय विभाग को हिदायत दी है। उन्होंने राज्य में चल रहे ऐसे सभी प्रोजेक्ट्स का जायजा लिया।

विज्ञापन


सुखबीर बादल ने कहा कि 18 नगर निगमों, 22 प्रथम श्रेणी शहरों, 43 दूसरी श्रेणी के शहरों और 60 नगर पंचायतों में सीवरेज और पानी पहुंचाने व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का काम तेजी से पूरा किया जाए। कार्य की गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज को एजेंसी के रूप में शामिल किया गया है। जो समय-समय पर सभी प्रोजेक्ट का ऑडिट कर गुणवत्ता संबंधी रिपोर्ट देगा।
विज्ञापन


जेन्यूरम के तहत चल रहे प्रोजेक्ट की निगरानी आईआरएमए और पीआईडीबी के प्रोजेक्ट की जांच वैपकास एजेंसी करेगी। सभी प्रोजेक्ट के लिए पंजाब सीवरेज व वाटर सप्लाई बोर्ड ओवरआल निगरानी एजेंसी होगी। सीएम के तकनीकी सलाहकार की अगुवाई में इसके अधिकारी काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि 69 शहरों में वाटर सप्लाई, 47 में सीवरेज और 35 में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम चल रहा है। 26 कस्बों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए जल्द काम शुरू किया जाएगा। 15 जगह प्लांट पहले ही स्थापित हो चुके हैं।

सुखबीर ने संबंधित डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन एक्वायर करने संबंधी रिपोर्ट दो दिनों में भेजें। सभी प्रोजेक्ट की मासिक रिपोर्ट भी भेजें।


इस मौके पर सीपीएस सोमप्रकाश, प्रमुख सचिव पीएस औजला, सचिव अशोक गुप्ता, सीवरेज बोर्ड के सीईओ डीके तिवारी, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन रविंदर सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed