फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Registries will be restored from Thursday revenue workers returned to work after assurance from Punjab government

पंजाब: गुरुवार से बहाल होंगी रजिस्ट्रयां, प्रदेश सरकार के आश्वासन के बाद काम पर लौटे राजस्व कर्मी

Wed, 08 Jun 2022 07:59 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 08 Jun 2022 07:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने बुधवार को पंजाब सिविल सचिवालय -1 में पंजाब राजस्व अधिकारी संघ के साथ बैठक की। संघ के प्रतिनिधियों की मुश्किलें सुनते हुए कैबिनेट मंत्री ने उनको भरोसा दिया कि उनकी सभी मांगों पर हमदर्दी से विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
Punjab Registries will be restored from Thursday revenue workers returned to work after assurance from Punjab government
पंजाब राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा। - फोटो : ANI-फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब में गुरुवार से जमीनों की रजिस्ट्रयां शुरू हो जाएंगी। सरकार के आश्वासन के बाद राजस्व विभाग के कर्मियों ने हड़ताल समाप्ति का फैसला किया है। राजस्व मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा ने राजस्व अधिकारी संघ के साथ बैठक कर जल्द उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने बुधवार को पंजाब सिविल सचिवालय -1 में पंजाब राजस्व अधिकारी संघ के साथ बैठक की। संघ के प्रतिनिधियों की मुश्किलें सुनते हुए कैबिनेट मंत्री ने उनको भरोसा दिया कि उनकी सभी मांगों पर हमदर्दी से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि एनओसी संबंधी विस्तृत हिदायतें जल्द ही जारी की जाएंगी, जिनसे उनको रजिस्टरियां करने के दौरान कोई दिक्कत न आए। उन्होंने हड़ताल पर बैठे स्टाफ को बड़े सार्वजनिक हितों को प्रमुख रखते हुए तुरंत ड्यूटी संभालने की अपील की। बैठक में संघ के प्रतिनिधियों ने राजस्व मंत्री को भरोसा दिया कि वह लोगों को पारदर्शी ढंग से निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करने के लिए तुरंत काम पर लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने दिया था अल्टीमेटम

राजस्व विभाग की हड़ताल को लेकर पंजाब सरकार की ओर से अल्टीमेटम दिया गया था। सरकार की ओर से हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों के लिए नो वर्क नो पे लागू कर दिया गया था। साथ ही सर्विस ब्रेक की भी सरकार की ओर से चेतावनी जारी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed