{"_id":"5724c39c4f1c1b9934a9150f","slug":"punjab-recruitment-punjab-police-recruitment-punjab-deptt-recruitments-punjab-govt-sukhbir-badal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: सरकार का तोहफा मिलते ही खिलखिला उठे पुलिस वालों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: सरकार का तोहफा मिलते ही खिलखिला उठे पुलिस वालों के चेहरे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 May 2016 05:23 PM IST
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के अफसरों को प्रमोशन की सेरेमनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया तो वे खिलखिला उठे। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने बैज लगाए। तस्वीरें।
पंजाब पुलिस के अफसरों को प्रमोशन की सेरेमनी
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का आयोजन पंजाब यूनिवर्सिटी में किया गया। सुखबीर ने शनिवार को यहां 343 पुलिस अधिकारियों को रैंक दिया। जिनमें 88 डीएसपीज को एसपी बनाया गया जबकि 102 इंस्पेक्टरों को डीएसपी और 153 सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर के तौर पर पदोन्नति दी।
पंजाब पुलिस के अफसरों को प्रमोशन की सेरेमनी
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर सुखबीर बादल ने ऐलान किया कि पंजाब सरकार बहुत जल्द सवा लाख पदों पर भर्तियों करेगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। पंजाब पुलिस में भी बड़े स्तर पर भर्ती अतिशीघ्र की जाएगी। सरकार सैधांतिक तौर पर यह फैसला पहले ही ले चुकी है कि प्रदेश के एक लाख 20 हजार युवकों को विभिन्न विभागों में नौकरियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के अफसरों को प्रमोशन की सेरेमनी
- फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस को भरोसा दिया पुलिस आधुनिकीकरण में फंडों की कमी आड़े नहीं आएगी और पुलिस कर्मियों को पदोन्नतियां देने को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी हमेशा ही यह कोशिश रही है कि पंजाब पुलिस की समस्याओं का सही निपटारा हो ताकि पुलिस अपराधों की रोकथाम करे और असामाजिक तत्वों परे नकेल डालकर बेहतर वातावरण बनाने में सक्षम हो।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के अफसरों को प्रमोशन की सेरेमनी
- फोटो : अमर उजाला
बादल ने राज्य की पुलिस को ओर मजबूत करने की वकालत करते हुए कहा कि उनका भरपूर प्रयास है कि पंजाब पुलिस को देश की सर्वोत्तम पुलिस फोर्स में शुमार करवाया जाए।उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में तीन हजारों पुलिस कर्मियों को पदोन्नतियां दी गई हैं जिससे पिछले नौ वर्षो में तरक्की हासिल पुलिस कर्मचारियों की संख्या बीस हजार हो गई है। उन्होने आगे कहा कि डायल 100 की सेवा अब देहाती क्षेत्रों में भी उपलब्ध करवाई जाएगी।