फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab raises power tariff, will hold rate for industry at Rs5/unit

घरेलू बिजली के दाम बढ़े, उद्योगों को 5 रुपये यूनिट बिजली देने का भरोसा

Wed, 25 Oct 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Oct 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
Punjab raises power tariff, will hold rate for industry at Rs5/unit
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
पंजाब राज्य बिजली रेगुलेटरी कमीशन (पीएसईआरसी) की ओर से सोमवार को वर्ष 2017-18 के लिए नए बिजली टैरिफ की घोषणा किए जाने के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऐलान किया कि उनकी सरकार कैबिनेट की ओर से दी गई मंज़ूरी के अनुसार उद्योगों को 5 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली मुहैया करवाएगी।
विज्ञापन


घरेलू दरों में पीएसईआरसी द्वारा की गई वृद्धि के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली पैदा करने और वितरण की लागत में हुए वृद्धि के मद्देनजर मामूली बढ़ोतरी जरूरी थी। उन्होंने कहा कि बिजली की उपभोग की घरेलू दरों पिछले तीन वर्षो से एक ही थे। उन्होंने कहा कि इस वृद्धि के बावजूद पंजाब में घरेलू बिजली दरें हिमाचल प्रदेश को छोड़ कर सभी पड़ोसी राज्यों से कम हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बिजली सचिव और पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटड (पीएसपीसीएल) के चेयरमैन को दो-खंडीय दरों से पैदा होने वाली उलझनों का जायजा लेने और 1 नवंबर से उद्योग को 5 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली देने के लिए संबंधित विभाग को सलाह देने के निर्देश दिए हैं क्योंकि इसकी स्वीकृति पहले ही राज्य मंत्रिमंडल द्वारा दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Punjab raises power tariff, will hold rate for industry at Rs5/unit
electricity price increases - फोटो : Demo Pic
मुख्यमंत्री ने 17 अक्तूबर को नोटिफाई की गई ‘उद्योग एवं बिजनस विकास नीति-2017’ के अधीन आगामी 5 वर्ष के लिए उद्योग को 5 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली मुहैया करवाने की वचनबद्धता दोहराई और कहा है कि उनकी सरकार इस बात को यकीनी बनाएगी कि इस संबंधी वायदे को हर हाल में पूरा किया जाये। मुख्यमंत्री के इस ऐलान के साथ ही उद्योगों को 5 रुपये प्रति यूनिट बिजली मुहैया करवाने संबंधी सभी शंकाओं पर पूर्ण विराम लगा गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली एक्ट, 2003 की व्यवस्था के अधीन सभी श्रेणियों के लिए बिजली दरें निर्धारित करने का अधिकार भले ही कमीशन का है लेकिन सरकार सूबे के बिजली खपतकारों से किए वायदे को पूरा करना यकीनी बनाएगी। उन्होंने वर्ष 2017-18 के लिए पीएसईआरसी द्वारा बिजली दरों के जारी नोटिफिकेशन के संदर्भ में यह बात कही। उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार कृषि, उद्योग, अनुसूचित जातियों, पिछड़ीं श्रेणियों और गरीबी की रेखा से नीचे रहने वाले घरेलू खपतकारों सहित विभिन्न श्रेणियों से अपने वायदे पूरे करने के लिए पीएसपीसीएल को अपेक्षित सब्सिडी मुहैया कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed