पंजाब: नितिन गडकरी से मिले लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह, नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी देने की अपील की
पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उनसे नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी देने का आग्रह किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार से सूबे में नए राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देने की अपील की। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से इस संबंध में मुलाकात की और सूबे को सड़कों के बुनियादी ढांचे के स्तर पर देश का अग्रणी राज्य बनाने की रूपरेखा भी पेश की।
बैठक में हरभजन सिंह के साथ मौजूद विभाग के प्रमुख सचिव विकास प्रताप ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने राज्य-केंद्रीय सड़क और बुनियादी ढांचे के सालाना फंड को बढ़ाकर 300 करोड़ करने की मांग की। उन्होंने आगे जानकारी दी कि राज्य सरकार साल 2022-23 के लिए 3300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं वाला सालाना एक्शन प्लान केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के पास मंजूरी के लिए दाखिल करने जा रही है। इस परियोजना में कपूरथला, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब में बाइपास, राज्य के अंदर कम चौड़ी सड़कों को फोर लेन बनाने के अलावा नए अधिक ऊंचाई वाले पुलों (एचएलबी) और रेलवे उपरिगामी पुल (आरओबी) शामिल हैं।
नौ सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की अपील
लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ने नितिन गडकरी के साथ बैठक के दौरान राज्य की नौ मुख्य सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की भी अपील की। इनमें बंगा-गढ़शंकर-आनंदपुर साहिब-नैना देवी सड़क, नवांशहर-राहों-माछीवाड़ा-समराला सड़क और गुरदासपुर-मुकेरियां-तलवाड़ा सड़क शामिल हैं। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए हरभजन सिंह ने गडकरी को पंजाब के नए प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ सर्विस लेन के निर्माण की भी अपील की।
Punjab PWD Minister Harbhajan Singh met Union Road Transport and Highways Minister, Nitin Gadkari in New Delhi today, urged him for sanction of new national highway projects pic.twitter.com/yJDbcG9mhB
— ANI (@ANI) April 7, 2022