फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab polls, punjab election, voting for punjab assembly election 2017

#PunjabPolls: पंजाब में 75 प्रतिशत मतदान, ईवीएम में बंद हुई उम्मीदवारों की किस्मत

Sat, 04 Feb 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Feb 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
punjab polls, punjab election, voting for punjab assembly election 2017
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017
पंजाब में सवेरे से चल रही वोटिंग अब जाकर खत्म हुई और ओवरआल 75 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही 1135 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई।
विज्ञापन


अमृतसर में कांग्रेस उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू पत्नी नवजोत कौर के साथ डाला वोट। पटियाला में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डाला वोट। लंबी में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने डाला वोट। सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल ने भी डाला वोट। लुधियाना में सूरत सिंह खालसा ने डाला वोट। जालंधर में बूथ नंबर 23 पर मां के साथ वोट डालने पहुंचे हरभजन सिंह।

आम आदमी पार्टी के पंजाब संयोजक गुरप्रीत सिंह बड़ैच ने बठिंडा में अपना वोट डाला। लहरागागा से कांग्रेस उम्मीदवार राजिंदर कौर भट्ठल ने वोट डाला। मोहाली में गवर्नमेंट स्कूल में बूथ नंबर 126 पर आप के भगवंत मान ने डाला वोट। लंबी के गवर्नमेंट स्कूल में बूथ नंबर 118 पर पहले वोटर ने मतदान किया। कांग्रेस उम्मीदवार परगट सिंह ने जालंधर में बूथ नंबर 66 पर मतदान किया।
विज्ञापन


बटाला से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी ने किया। अबोहर से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने वोट डाला। 'आप' उम्मीदवार जरनैल सिंह ने पटियाला में मतदान किया। मनप्रीत बादल ने भी वोट डाला। पटियाला शहर से कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में खड़े जनरल जेजे सिंह (रिटायर्ड) ने अपना वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली में आप के भगवंत मान ने वोट डाला। गुरदासपुर में सुच्चा सिंह छोटेपुर ने डाला वोट। सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ले पटियाला सिटी में गवमेंट गर्ल्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के मॉडल पोलिंग स्टेशन पर मतदान किया। एसजीपीसी प्रधान प्रो किरपाल सिंह बड़ूंगर ने पटियाला सिटी हल्का के खालसा कॉलेज बूथ पर मतदान किया। अमृतसर में कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी परिवार के साथ डाला वोट।

एच एस फुल्का ने अपनी पत्नी मनिंदर कौर के साथ लुधियाना के हलका दाखा में वोट डाला। जालंधर में पंजाबी गायक हंसराज हंस ने किया मतदान।
 

कई दिग्गज नेता अभी तक डाल चुके हैं वोट

punjab polls, punjab election, voting for punjab assembly election 2017
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, हरसिमरत कौर बादल, जनरल जेजे सिंह, एसजीपीसी के प्रधान प्रो.किरपाल सिंह बड़ूंगर, अनिल जोशी, सुनील जाखड़, नवजोत सिद्धू, सूरत सिंह खालसा, राजिंदर कौर भट्ठल, भगवंत मान, हरभजन सिंह, गुरप्रीत घुग्गी, जरनैल सिंह सहित कई दिग्गजों ने भी मतदान किया।

सभी जगहों खासकर शहरी क्षेत्रों में बूथों पर मतदान करने काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। पहले बार मतदान करने वालों में सबसे अधिक उत्साह है। हर उम्र और वर्ग के लोग वोट डालने आ रहे हैं।

युवाओं के संग बुजुर्गों में भी मतदान करने लिए खासा उत्साह है। पटियाला के सुतरना हल्का में 34 साल की उम्र में पहली बार वोटिंग करने वाली सरबजीत कौर का स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की ओर से फूल और फ्रूट देकर स्वागत किया गया।

मजीठा में विक्रम सिंह मजीठिया व लाली मजीठिया के बीच झड़प

punjab polls, punjab election, voting for punjab assembly election 2017
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017
मजीठा विधानसभा में विक्रम सिंह मजीठिया व कांग्रेसी उम्मीदवार लाली मजीठिया के बीच झड़प पुलिस ने दोनों के बीच में माहौल बिगड़ने से रोका। अमृतसर जिले के विधानसभा राजा सांसी के गांव भिंडी सैदा में अकाली और कांग्रेस वर्कर आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चले। पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को काबू में किया।

नवजोत सिद्धू के इलाके में अमृतसर के गर्ल्स कॉलेज में अमृतसर के 124-125 नंबर के मतदान केंद्रों पर EVM की गड़बड़ी के चलते 40 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान। अमृतसर के विधानसभा हलका अजनाला के गांव भिंडी सदा में अकाली और कांग्रेस के भिड़ गए। चुनाव आयोग की टीम ने अबोहर में आजाद उम्मीदवार अशोक गर्ग की गाड़ी जब्त कर ली।

चुनाव आयोग की टीम ने अबोहर मेंं आजाद उम्मीदवार अशोक गर्ग की गाड़ी जब्त कर ली। - See more at: http://www.jagran.com/elections/punjab-punjab-polls-2017-so-far-16-percent-voting-recorded-in-punjab-assembly-election-15476373.html?src=HP-Topic-Controller#sthash.kZcZqzMq.dpuf

चुनाव आयोग की टीम ने अबोहर मेंं आजाद उम्मीदवार अशोक गर्ग की गाड़ी जब्त कर ली। - See more at: http://www.jagran.com/elections/punjab-punjab-polls-2017-so-far-16-percent-voting-recorded-in-punjab-assembly-election-15476373.html?src=HP-Topic-Controller#sthash.kZcZqzMq.dpuf


बठिंडा में भी बूथ नंबर 180 पर ईवीएम खराब होने की शिकायत। ईवीएम में गड़बड़ी के चलते जालंधर के बूथ नंबर 66 पर लंबी-लंबी कतारें लगीं। मोगा के बुढलाडा और निहाल सिंह वाला में ईवीएम खराबी के चलते मतदार रुका। लुधियाना में एक मतदान केंद्र पर हंगामा होने की खबर है।

अमृतसर के विधानसभा हलका अजनाला के गांव भिंडी सदा में अकाली और कांग्रेस के भिड़ गए। - See more at: http://www.jagran.com/elections/punjab-punjab-polls-2017-so-far-16-percent-voting-recorded-in-punjab-assembly-election-15476373.html?src=HP-Topic-Controller#sthash.fYBiz60Y.dpuf

लुधियाना में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हाेने की खबर है। अमृतसर के विधानसभा हलका अजनाला के गांव भिंडी सदा में अकाली और कांग्रेस के भिड़ गए। - See more at: http://www.jagran.com/elections/punjab-punjab-polls-2017-so-far-16-percent-voting-recorded-in-punjab-assembly-election-15476373.html?src=HP-Topic-Controller#sthash.fYBiz60Y.dpuf

लुधियाना में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हाेने की खबर है। अमृतसर के विधानसभा हलका अजनाला के गांव भिंडी सदा में अकाली और कांग्रेस के भिड़ गए। - See more at: http://www.jagran.com/elections/punjab-punjab-polls-2017-so-far-16-percent-voting-recorded-in-punjab-assembly-election-15476373.html?src=HP-Topic-Controller#sthash.fYBiz60Y.dpuf



इसी तरह होशियारपुर में बस्सीजहान में बूथ नंबर 118 पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान रुक गया। काफी देर बाद मतदान शुरू हुआ। इसके अलावा राज्य में कुछ अन्य जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी की सूचना है। हालांकि इन जगहों पर मतदान मेंं बाधा नहीं आई।

कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 101 पर ईवीएम में खराबी आने से मतदान रुक गया। राज्य की हॉट सीट लंबी, जलालाबाद, अमृतसर पूर्वी सहित सभी क्षेत्रों में अभी मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। कहीं से किसी गड़बड़ी या विवाद की फिलहाल सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed