{"_id":"07653d26baa4f8c3e904afd34ba3a9ea","slug":"punjab-police-sought-90-days-to-check-punjab-drug-trade","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा व्यापार की जांच, पुलिस ने मांगे 90 दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा व्यापार की जांच, पुलिस ने मांगे 90 दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 06 May 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस ने राज्य में नशे के कारोबार को लेकर अपनी जांच पूरी करने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से 90 दिन का समय मांगा है। सोमवार को चीफ जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस अरुण पल्ली की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के दौरन पंजाब पुलिस ने अब तक की गई जांच और कार्रवाई की सीलबंद रिपोर्ट खंडपीठ को सौंपी।
विज्ञापन
खंडपीठ ने इस मामले में सभी जांच एजेंसियों को परस्पर सहयोग करने के आदेश देने के साथ ही केंद्र सरकार से पूछा कि ईडी को इस मामले की जांच में पंजाब पुलिस से सहयोग मिल रहा है या नहीं। केंद्र सरकार के सीनियर स्टेंडिंग काउंसिल सुखदीप सिंह संधु ने कोर्ट को बताया कि जांच में सभी एजेंसियां एक दूसरे का पूरा सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
खंडपीठ ने कहा कि इस मामले में अब तक की जांच में जो भी तथ्य सामने आए हैं, वह सभी ऐजेंसियां एक -दूसरे से साझा करें। मामले में अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी। इसके साथ ही खंडपीठ ने पंजाब सरकार से जांच की स्टेटस रिपोर्ट भी अगली सुनवाई पर पेश करने को कहा है।
विज्ञापन
फिलहाल सार्वजनिक नहीं होगी रिपोर्ट
इस मामले में पिछली सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने साफ कर दिया था कि पंजाब पुलिस और ईडी द्वारा अब तक की गई जांच की जो रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपी गई है, उसे फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने की मांग पूर्व सांसद जगमीत बराड़ ने की थी। खंडपीठ ने कहा कि इस जांच में गोपनीयता बनाए रखना बेहद जरुरी है।