{"_id":"64fbf1962c81b03d0708a377","slug":"punjab-police-seized-15-kg-heroin-from-fazilka-drug-smuggler-arrested-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: तूड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से 15 किलो हेरोइन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, फरार दो की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: तूड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से 15 किलो हेरोइन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, फरार दो की तलाश
Sat, 09 Sep 2023 09:46 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/फाजिल्का (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 09 Sep 2023 09:46 AM IST
सार
नशा तस्करी के खिलाफ पंजाब पुलिस काफी सख्त हो गई है। लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। ऐसे में तस्करों ने अपनी रणनीति में थोड़ा बदलाव किया। वह ऐसे तरीकों को अपना रहे हैं जिन पर पुलिस का ध्यान कम जाए और साथ ही वह नशे की खेप को आसानी से लोगों तक पहुंच पाए।
विज्ञापन
तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने गुप्त सूचना के आधार पर ढाणी खरासवाली में तूड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से 15 किलो हेरोइन बरामद की है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी की पत्नी और दामाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एआईजी लखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से सतलुज दरिया के रास्ते हेरोइन की बड़ी खेप भारत पहुंची है। फाजिल्का के मोहार जमशेर निवासी प्रीतम सिंह तूड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में हेरोइन की खेप छिपाकर सप्लाई करने जा रहा था। ढाणी खरास वाली के पास नाकाबंदी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार प्रीतम की पत्नी कौशल्या बाई और उसका दामाद गुरमीत सिंह वहां से भाग गए।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी लेने पर हेरोइन के 10 पैकेट मिले हैं। इनमें लगभग 15 किलोग्राम हेरोइन थी। ये हेरोइन पाकिस्तान से सतलुज दरिया के रास्ते भारत लाई गई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रीतम उन लोगों में से है, जो बाढ़ के दौरान अपने गांव से सुरक्षित जगह जाने को तैयार नहीं थे। एआईजी ने कहा कि अभी और हेरोइन मिलने की उम्मीद है। विभाग ने 45 दिनों के भीतर 145 किलो हेरोइन पकड़ी है।
विज्ञापन