फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police said Amritpal Singh has been arrested from Moga

अमृतपाल सिंह: आत्मसमर्पण नहीं... गिरफ्तार किया, उसको बचने तक का मौका नहीं दिया, पंजाब पुलिस ने और क्या कहा

Mon, 24 Apr 2023 01:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 24 Apr 2023 01:39 AM IST
सार

पंजाब के पूर्व डीजीपी शशिकांत ने कहा है कि अमृतपाल सिंह का पंजाब आना और यहां रहकर खालिस्तान के लिए हवा बनाने की कोशिश करना एक सुनियोजित घटनाक्रम की ही हिस्सा है। अमृतपाल को उसके विदेश में बैठे आका ही चला रहे थे और वहीं अमृतपाल की मदद भी कर रहे थे।

विज्ञापन
Punjab Police said Amritpal Singh has been arrested from Moga
Amritpal singh: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब पुलिस के आईजी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने पुलिस मुख्यालय में बुलाई प्रेस वार्ता में बताया कि अमृतपाल सिंह के रोडे गांव में मौजूद होने की खुफिया जानकारी के बाद एक संयुक्त अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि हमारे पास विशेष इनपुट थे कि अमृतपाल रोडे गांव में मौजूद है। उसे घेर लिया गया तो उसके बचने का कोई मौका नहीं था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Amritpal Singh: डिब्रूगढ़ जेल में अलग सेल में अमृतपाल, साथियों से भी दूरी, कमांडो व सीआरपीएफ तैनात
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार सुबह ही रोडे गांव और वहां स्थित गुरुद्वारे को घेर लिया था। गिल ने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि उसे गिरफ्तार किया गया है। उसने आत्मसमर्पण नहीं किया है। यह ऑपरेशन ठोस और विश्वसनीय इनपुट पर आधारित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियोजित है अमृतपाल का घटनाक्रमः शशिकांत
पंजाब के पूर्व डीजीपी शशिकांत ने कहा है कि अमृतपाल सिंह का पंजाब आना और यहां रहकर खालिस्तान के लिए हवा बनाने की कोशिश करना एक सुनियोजित घटनाक्रम की ही हिस्सा है। अमृतपाल को उसके विदेश में बैठे आका ही चला रहे थे और वहीं अमृतपाल की मदद भी कर रहे थे। अमृतपाल अब तक जो कुछ भी करता रहा, वह पूरी तरह सुनियोजित था। उसे दुबई से सीधे गांव रोडे पहुंचाया गया, 'वारिस पंजाब दे' के नए मुखिया के तौर पर दस्तारबंदी की गई। 

यह भी पढ़ें- Amritpal Singh: 12 दिसंबर से आज तक कब क्या हुआ, पढ़ें- अमृतपाल घटनाक्रम की पूरी टाइमलाइन

उन्होंने कहा कि यह सारी गतिविधियां अमृतपाल के लिए उसके विदेशी आकाओं ने ही संचालित कीं और पैसा भी वहीं से खर्च किया गया। उन्होंने कहा कि अमृतपाल की गिरफ्तारी से यह समझ लेना कि पूरा घटनाक्रम समाप्त हो गया है, गलत होगा। उसकी गिरफ्तारी का पूरा प्रपंच सोची-समझी साजिश के तहत रचा हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed