फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab police registered zero FIR against unknown people in farmer Pritpal Singh case

Highcourt: किसान प्रीतपाल मामले में अज्ञात पर जीरो एफआईआर दर्ज, कई कमियां पाने पर सरकार को HC की फटकार

Wed, 03 Apr 2024 10:03 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 10:03 AM IST
सार

संगरूर निवासी दविंदर सिंह ने याचिका दाखिल करते हुए बताया था कि किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन से हरियाणा पुलिस उसके बेटे का अपहरण कर अपने साथ ले गई। उसे अमानवीय तरीके से पीटा गया और उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने उसे अवैध हिरासत में लिया है और लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। हाईकोर्ट से अपील की गई थी कि उसे हरियाणा पुलिस से छुड़ा कर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भर्ती कराया जाए।

विज्ञापन
Punjab police registered zero FIR against unknown people in farmer Pritpal Singh case
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

युवा किसान प्रीतपाल सिंह के मामले में पंजाब सरकार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रीतपाल को घटनास्थल पर लेकर जाया जाएगा और उसके बयान के बाद इस एफआईआर के लिए अधिकार क्षेत्र का थाना तय किया जाएगा। यह जानकारी पंजाब पुलिस ने हाईकोर्ट में दी है।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान प्रीतपाल को लेकर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा तो बताया गया कि उसकी हालत अब कुछ बेहतर है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई पर जवाब मांगा गया तो पंजाब सरकार ने बताया कि इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। हाईकोर्ट ने एफआईआर में पाया कि न तो इसमें मेडिकल रिकॉर्ड मौजूद है और न ही हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ी गई हैं। इसपर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को जमकर फटकार लगाई और कहा कि कैसे इस प्रकार का काम किया जा सकता है। इस पर पंजाब के एजी की ओर से कहा गया कि इस मामले का रिकॉर्ड हमारे पास सीलबंद मौजूद था और पुलिस वालों के पास यह नहीं होने के कारण एफआईआर में इसका जिक्र नहीं है।
विज्ञापन


पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा था कि प्रीतपाल के पिता द्वारा अपहरण व बेदर्दी से की गई पिटाई को लेकर डीजीपी को दी गई शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई है। इसी के जवाब में जानकारी के साथ मंगलवार को एफआईआर की कॉपी सौंपी गई है। खास बात यह है कि एफआईआर मंगलवार को ही केस की सुनवाई से ठीक पहले दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीतपाल का बयान
प्रीतपाल ने अपने बयान में कहा था कि हरियाणा पुलिस उसे संगरूर से जबरन उठाकर ले गई और बेदर्दी से उसकी पिटाई की। उसे बेहद गंभीर चोटें आईं जिसके चलते उसे पहले अस्पताल भेजा गया और बाद में हालात गंभीर होने पर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed