फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab police embarrased by lady phone call to kill girl child

जालंधरः पुलिस को फोन करके बोली महिला- मैंने डूबोकर मार दी बच्ची, मच गया हड़कंप

Thu, 01 Nov 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Updated Thu, 01 Nov 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
punjab police embarrased by lady phone call to kill girl child
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस अफसरों के हाथ-पैर तब फूल गए जब एक महिला ने फोन कर कहा कि मैंने बच्ची को डूबोकर मार दिया। बच्ची को डुबो कर मारने की एक फोन काल ने पुलिस को हिला कर रख दिया। पुलिस में इस तरह का फोन आने से महकमें में हड़कंप मच गया। मामला पंजाब के जालंधर का है। फोन काल के बाद जब एडीसीपी परमिंद्र सिंह भंडाल व फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज संजीव कुमार मंगलवार को रात 12:30 बजे मौके पर पहुंचे तो वहां पर ऐसी कोई घटना नहीं घटी थी। 

विज्ञापन


यह देखकर पुलिस की सांस में सांस आई। मामले के अनुसार महिला गदईपुर इलाके में लाटरी विक्रेता प्रमोद यादव उर्फ गुल्लू के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। महिला ने गुल्लू के साथ मकान के हिस्से को लेकर हुए विवाद के बाद कमिश्नरेट पुलिस को फोन कर बच्ची को पानी में डूबो कर मारने की झूठी सूचना दे दी।
विज्ञापन


पूछताछ में महिला ने बताया कि शादीशुदा व्यक्ति प्रमोद यादव उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहता है। किसी बात पर उससे विवाद हुआ था तो उसने गुस्से में बच्ची को मारने की खबर पुलिस कंट्रोल रूम मे दे दी। पुलिस को इस तरह की झूठी सूचना देने के कारण पुलिस ने देर रात महिला को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed