{"_id":"62a17faadd37002a29169cd0","slug":"punjab-police-detains-two-persons-in-sidhu-moose-wala-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moosewala: बठिंडा से पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया, मूसेवाला पर हमले के लिए मुहैया करवाए थे हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moosewala: बठिंडा से पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया, मूसेवाला पर हमले के लिए मुहैया करवाए थे हथियार
Thu, 09 Jun 2022 10:35 AM IST
निवेदिता वर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:35 AM IST
सार
सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि पहले प्रशंसक बनकर मूसेवाला की रेकी की गई थी और फिर उसे गोलियां मारी गई थीं।
विज्ञापन
मानसा में अपनी हवेली के सामने सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : instagram
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने बठिंडा से केशव और चेतन को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, केशव ने मूसेवाला पर हमला करने वालों को हथियारों की आपूर्ति की थी। हमले से पहले केशव एक अन्य आरोपी संदीप उर्फ केकड़ा के साथ था जिसने रेकी की थी।
विज्ञापन
केशव गैंगस्टर लाली मौड के ग्रुप का सदस्य है। लाली मौड़ के संबंध गोल्डी बराड़ से होने के कारण सिद्धू हत्याकांड के लिए केशव को भी अन्य शूटरों के साथ शामिल किया गया था। गैंगस्टर मौड अपने ग्रुप में सबसे ज्यादा भरोसा केशव पर ही करता है। केशव ने करीब ढाई वर्ष पहले भी लाली मौड के साथ मिलकर ललित कुमार नामक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। सूत्रों ने बताया कि सिद्धू की हत्या के लिए जो हथियार केशव ने उपयोग किया था वो उनके गैंग का ही है।
विज्ञापन
29 मई को केकड़ा निवासी कालांवाली अपने साथी निक्कू निवासी तख्तमल जिला सिरसा और केशव को साथ लेकर मूसा गांव पहुंचा था। उक्त तीनों आरोपी मोटरसाइकिल पर गए थे। जहां पर केकड़ा और निक्कू केशव को मूसेवाला के घर से थोड़ी दूरी पर उतारकर खुद मूसेवाला के घर पहुंचे थे। दोनों ने ही मूसेवाला के साथ सेल्फी ली और वहां काफी देर तक रुक कर जानकारी जुटाई थी। इसके बाद केकड़ा और निक्कू बाहर आए और केशव को बाइक पर साथ लेकर चले गए थे। इस के बाद केकड़ा ने निक्कू और केशव को अपनी बाइक से उतार दिया। दोनों आरोपी कोरोला गाड़ी में सवार हो गए थे और केकड़ा खुद बाइक पर ही निकल गया था। उसी दिन शाम को मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन