फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police constitutes SIT to probe Sidhu Moose Wala murder case

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पंजाब पुलिस ने SIT का गठन किया, तीन अधिकारियों को मानसा में कैंप करने का आदेश

Tue, 31 May 2022 09:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 31 May 2022 09:58 PM IST
सार

पंजाब के डीजीपी ने आईजी बठिंडा रेंज प्रदीप यादव, एसएसपी मनसा गौरव तूरा और एसएसपी बठिंडा जे एलानचेजियान को मानसा में कैंप करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Punjab Police constitutes SIT to probe Sidhu Moose Wala murder case
पंजाब के डीजीपी वीके भावरा व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी वीके भावरा के निर्देश पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। आईजी (बठिंडा रेंज) प्रदीप यादव ने तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया है। एसआईटी में मानसा के एसपी (जांच) धर्मवीर सिंह, बठिंडा के डीएसपी (जांच) विश्वजीत सिंह और मानसा के सीआईए प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला रविवार को अपनी महिंद्रा थार गाड़ी में गुरविंदर सिंह (पड़ोसी) और गुरप्रीत सिंह (चचेरे भाई) के साथ शाम करीब साढ़े चार बजे घर से निकले थे लेकिन रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इस मामले में डीजीपी वीके भावरा ने चंडीगढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा था कि जब सिद्धू मूसेवाला गांव जवाहरके पहुंचे तो उनका पीछा एक सफेद कोरोला ने किया और उन्हें सामने से सफेद बोलेरो और एक गहरे भूरे रंग की स्कॉर्पियो समेत दो कारों ने रोका। 
विज्ञापन


मंगलवार को सिद्धू की सुरक्षा वापस लेने के बारे में डीजीपी का कहना था कि घल्लूघारा सप्ताह को देखते हुए पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला के केवल दो सुरक्षा कर्मियों को कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के लिए अस्थायी रूप से वापस ले लिया था, जबकि उनके साथ कमांडो बटालियन के दो पुलिस कर्मी तैनात थे। उन्होंने कहा कि घर से निकलते समय सिद्धू अपने दो पुलिसकर्मियों को साथ नहीं ले गए और अपनी निजी बुलेट प्रूफ कार भी घर पर ही छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, डीजीपी ने आईजी बठिंडा रेंज प्रदीप यादव, एसएसपी मनसा गौरव तूरा और एसएसपी बठिंडा जे एलानचेजियान को मानसा में कैंप करने का निर्देश दिया है। वहीं, एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को पकड़ने के लिए आवश्यक बल मुहैया कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed