फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab police constable who was appearing for exam in place of friend arrested in Chandigarh

चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस का कांस्टेबल गिरफ्तार: पेपर देने संगरूर से चंडीगढ़ आया था पारस, एक गलती से खुली पोल

Mon, 29 Jul 2024 09:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 29 Jul 2024 09:59 PM IST
सार

चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब पुलिस के कांस्टेबल गिरफ्तार किया है। कांस्टेबल पारस पेपर देने संगरूर से चंडीगढ़ आया था। यहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Punjab police constable who was appearing for exam in place of friend arrested in Chandigarh
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल को फर्जीवाड़ा करते हुए गिरफ्तार किया है। सेक्टर-36डी स्थित राजकीय मॉडल हाई स्कूल में रविवार को पंजाब पुलिस का कांस्टेबल अपने दोस्त की जगह पंजाबी की परीक्षा दे रहा था। इसका खुलासा फिंगर प्रिंट मैच नहीं होने पर हुआ। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। परीक्षा कंट्रोलर की शिकायत पर पंजाब के जिला फाजिल्का के गांव लमोचार निवासी पारस के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है।

विज्ञापन


कंट्रोलर राजकीय मॉडल हाईस्कूल सेक्टर-36 कैलाश शर्मा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को पंजाब शिक्षा विभाग की ओर से पंजाबी भाषा की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसे लेकर स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। करीब पौने एक बजे बायोमीट्रिक कंपनी से फोन आया कि कमरा नंबर-13 में रोल नंबर 58065 व परीक्षार्थी सुखविंदर सिंह का बायोमीट्रिक पंच मिस मैच हो रहा है। कंपनी की ओर से इसे वेरिफाई करने के लिए कहा गया। इसके बाद परीक्षा खत्म होते ही सुखविंदर सिंह को बुलाया और फिर बायोमीट्रिक दर्ज करवाई गई लेकिन फिंगर प्रिंट फिर मैच नहीं हुए।
विज्ञापन


इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परीक्षार्थी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम पारस बताया। यह भी बताया कि वह अपने दोस्त सुखविंदर की जगह बैठकर परीक्षा दे रहा था। वह खुद पंजाब पुलिस में कांस्टेबल है और संगरूर जेल में तैनात है। इसके बाद कंट्रोलर ने ओएमआर शीट, हाजिरी सहित बायोमीट्रिक मिस मैच रिपोर्ट और लिखित शिकायत पुलिस को दी। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। वहीं, पुलिस ने असल परीक्षार्थी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए फाजिल्का रवाना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed