{"_id":"59b69cc54f1c1bee7f8b5f0f","slug":"punjab-police-constable-return-1-10-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कांस्टेबल ने पेश की मिसाल, व्यक्ति को खोजकर पैसों से भरा बैग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कांस्टेबल ने पेश की मिसाल, व्यक्ति को खोजकर पैसों से भरा बैग लौटाया
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Tue, 12 Sep 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
पठानकोट में बैग को सुरक्षित हाथों में पहुंचाते पंजाब पुलिस के जवान लवदीप सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल ने एक व्यक्ति का पैसों से भरा बैग लौटा कर इमानदारी की मिसाल कायम की है। नंगलभूर पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल लवदीप सिंह को बैग में एक लाख दस हजार रुपये और कुछ जरूरी कागजात मिले थे। बैग के मालिक रघु राजा ने लवदीप का आभार जताया है।
पुलिस कर्मी लवदीप सिंह निवासी गांव लालोवाल जिला गुरदासपुर नंगलभूर चौकी में तैनात है। वीरवार को लवदीप अपने घर से बस में सवार होकर पठानकोट आ रहा था। बस में लवदीप की सीट के साथ वाली सीट पर रघु राजा पुत्र बलविंदर निवासी तरनतारन बैठा था।
रघु राजा और लवदीप का बैग दिखने में एक ही जैसा था। रघु राजा अमृतसर से जेएंडके जा रहा था। पठानकोट के मलिकपुर बाईपास पर उतरते समय लवदीप सिंह गलती से अपने बैग की बजाए रघु राजा का बैग लेकर चला गया। ड्यूटी पर पहुंचते ही लवदीप सिंह को आभास हुआ कि वह किसी और का बैग गलती से उठा लाया है।
विज्ञापन
इसके बाद लवदीप ने बैग में पड़े दस्तावेजों और रोडवेज की मदद से बैग मालिक का पता लगाया। जेएंडके पहुंचे बैग के मालिक रघु राजा ने तुरंत वापस आकर अपना बैग लवदीप सिंह से लिया। रघु राजा ने लवदीप सिंह का आभार जताते हुए कहा कि वह अपने मालिक की पेमेंट लेकर जा रहा था।
जम्मू पहुंचने पर उसने जब बैग खोला तो वह हक्का बक्का रह गया। इसके कुछ देर बाद ही पठानकोट से लवदीप सिंह का फोन आ गया। इस पर उनकी जान में जान आई। उन्होंने कहा कि लवदीप सिंह जैसे ईमानदार पुलिस कर्मियों की देश को जरूरत है।