{"_id":"5ee7c24d62daaa44ff715580","slug":"punjab-police-clarifies-no-advertisement-for-recruitment-of-constables-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस ने किया स्पष्ट- सोशल मीडिया में वायरल सिपाही भर्ती का विज्ञापन है फर्जी, साइबर सेल जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस ने किया स्पष्ट- सोशल मीडिया में वायरल सिपाही भर्ती का विज्ञापन है फर्जी, साइबर सेल जांच में जुटी
Tue, 16 Jun 2020 12:19 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
पंजाब पुलिस
- फोटो : ट्विटर हैंडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस में नौकरी संबंधी सोशल मीडिया पर चल रहे विज्ञापन को फेक करार देते हुए पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सिपाहियों के पद भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन संबंधी कोई विज्ञापन जारी नहीं किया। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस विभाग ने आम जनता को ‘पुरुष और महिला सिपाही भर्ती - 2020 (जिला पुलिस कैडर और आर्म्ड पुलिस कैडर)’ के नाम के तहत छपे विज्ञापनों को पूरी तरह अनदेखा करने को कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट को जाली बताया है।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा कि इस विज्ञापन में कोई सच्चाई नहीं है। पंजाब पुलिस के पुराने विज्ञापनों से एकत्रित की सामग्री लोगों को गुमराह करने के लिए इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इस कथित विज्ञापन पर सुरेश अरोड़ा आईपीएस, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस पंजाब के हस्ताक्षर किए गए हैं, जबकि सुरेश अरोड़ा 7 फरवरी, 2019 को सेवामुक्त हो गए थे और अब वह पंजाब पुलिस का नेतृत्व नहीं कर रहे।
विज्ञापन
साइबर क्राइम सेल ने शुरू की तलाश
राज्य के साइबर क्राइम सेल में सूचना प्रौद्यौगिकी कानून, 2000 की धारा 66 -सी, 66 -डी के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी के आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि धोखाधड़ी, झूठे दस्तावेजों को सत्य के तौर पर बरतने, पहचान की चोरी और कंप्यूटर स्रोतों का प्रयोग करके जिस व्यक्ति की तरफ से धोखाधड़ी की गई है, उसका पता लगाने के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन