फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police busted Pak-ISI-backed terror module, with help of Delhi Police

बड़ी सफलता: ISI समर्थित मॉड्यूल का पर्दाफाश, चार आतंकी गिरफ्तार, निशाने पर थी दिल्ली

Sun, 14 Aug 2022 01:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 14 Aug 2022 01:49 PM IST
सार

डीजीपी पंजाब ने बताया कि पंजाब पुलिस ने कनाडा में बैठे अर्श डल्ला और ऑस्ट्रेलिया के गुरजंट सिंह से जुड़े चार मॉड्यूल सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 3 हथगोले, 1 आईईडी, दो 9 मिमी पिस्तौल और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Punjab Police busted Pak-ISI-backed terror module, with help of Delhi Police
आरोपियों से बरामद हथियार। - फोटो : ANI

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले पंजाब और दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई से समर्थन प्राप्त आतंकवादी मॉड्यूल का रविवार को पर्दाफाश कर दिया। दिल्ली में कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में बैठे गैंगस्टरों से संबंध रखने वाले चार आतंकियों को दोनों राज्यों की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार आतंकियों का संबंध कनाडा के गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला और ऑस्ट्रेलिया आधारित गैंगस्टर गुरजंत सिंह उर्फ जंटा से है। आतंकियों को पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट और दिल्ली पुलिस की मदद से एक खुफिया ऑपरेशन के दौरान दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से तीन हैंड ग्रेनेड (पी-86), एक आईईडी और दो 9 एमएम के पिस्तौल व 40 कारतूस बरामद किए हैं। आतंकियों की पहचान प्रीत नगर मोगा निवासी दीपक शर्मा, फिरोजपुर के गांव कोट करोड़ कलां के संदीप सिंह, दिल्ली के नजफगढ़ के गांव ईशापुर के सन्नी डागर और नई दिल्ली के गोइला खुर्द के निवासी विपिन जाखड़ के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 




डीजीपी ने बताया कि यह सभी आरोपी विपिन जाखड़ के घर में छिपे थे। यह सूचना मिलने के बाद नई दिल्ली के गांव गोइला खुर्द में पंजाब पुलिस एसएसओसी मोहाली की टीमों ने द्वारका पुलिस के साथ मिलकर उनके ठिकानों पर छापेमारी की और सभी को गिरफ्तार कर लिया।

पंजाब से मिले हथियार
डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पंजाब में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान आतंकियों के बताए ठिकानों से एक आईईडी और तीन हैंड ग्रेनेड मिले हैं। आरोपियों ने यह भी खुलासा किया है कि अर्श डल्ला ने स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली और पंजाब के इलाकों में अमन-शांति को भंग करने और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का काम सौंपा था। 

पांच दिन की रिमांड मिला
पुलिस ने गिरफ्तार सभी आतंकियों को मोहाली अदालत में पेश किया। अदालत से पुलिस ने पांच दिनों का रिमांड हासिल कर लिया है।

डल्ला को प्रत्यर्पित करने के प्रयास जारी 
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस ने कनाडा में बैठे गैंगस्टर डल्ला को प्रत्यर्पित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही उसे भारत लाया जाएगा। अर्श डल्ला के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस मई 2022 में पहले ही जारी किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed