{"_id":"633bed2640252a6ed94aebde","slug":"punjab-police-busted-isi-backed-narco-terror-module-arrest-one-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, अमृतसर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार-टिफिन बम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, अमृतसर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार-टिफिन बम बरामद
Tue, 04 Oct 2022 01:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:52 PM IST
सार
आरोपी से जांच के दौरान पांच और लोगों का भी पता चला। उनसे दो किलो हेरोइन, 2 एके-56, एक पिस्तौल, 31 कारतूस, एक टिफिन बम (आईईडी) और एक कार बरामद हुई है।
विज्ञापन
बरामद हथियार।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर देहात पुलिस ने नारको-टेरोरिज्म का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर टिफिन बम, 2 एके 56 राइफल, 1 पिस्तौल, 36 कारतूस और 2 किलो हेरोइन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी युवराज नारको-टेरोरिज्म मॉड्यूल आपरेट करने का मुख्य कर्ताधर्ता है, जो स्टेट पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को पांच अपराधिक मामलों में वांछित था। इनमें से एक केस सितंबर 2019 को तरनतारन में उससे 5 एके-47 राइफल बरामद किए जाने का है। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने चंडीगढ़ में दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि टिफिन बम व अन्य हथियार व हेरोइन बरामदगी के मामले में आरोपी के पांच अन्य साथियों की भी पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर देहात पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान तरनतारन जिला के गांव राजोके निवासी योगराज सिंह उर्फ योग के रूप में बताई। जिसके कब्जे से पुलिस ने आरडीएक्स युक्त टिफिन बम (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस, आइईडी), 2 अत्याधुनिक एके-56 राइफलें दो मैग्जीन समेत और 30 कारतूस, एक 30 बोर की पिस्तौल, इसके 6 कारतूस और 2 किलो हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी योगराज सिंह उर्फ योग कनाडा बैठे गैंगस्टर लखविंदर लंडा के निर्देशों पर पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर हरविंदर रिंदा, हैपी और जेल में बंद तस्कर गुरपवित्र उर्फ साई निवासी लाखना (तरनतारन) के साथ मिलकर संगठित गिरोह चला रहा था। योग बड़े स्तर पर हथियारों और हेरोइन की खेप बड़े स्तर पर मंगवा कर उन्हें आगे सप्लाई कर रहा था।
एसएसपी अमृतसर देहाती स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस लंडा-रिंदा के आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करने में यह बड़ी कार्रवाई है। पुलिस ने इस संगठन के 5 लोगों की पहचान कर ली है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और इसमें हथियारों और विस्फोटकों की ओर बरामदगी की जाएगी। एसएसपी शर्मा ने बताया कि इसमें पुलिस ने रमदास थाने में एनडीपीएस एक्ट और असलहा एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।