{"_id":"64c6ce04e7257191120345e1","slug":"punjab-police-asis-son-turns-out-to-be-a-drug-supplier-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1043-202626-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: पिता पंजाब पुलिस में ASI और बेटा नशा तस्कर, चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने फिरोजपुर से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: पिता पंजाब पुलिस में ASI और बेटा नशा तस्कर, चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने फिरोजपुर से किया गिरफ्तार
Mon, 31 Jul 2023 02:24 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 02:24 AM IST
सार
पाकिस्तान से नशा मंगवाने वाले तस्करों से पुनीत ड्रग्स खरीदता था। दरअसल, अपराध शाखा की टीम ने कुछ समय पहले सेक्टर-45 से बुड़ैल निवासी शुभम जैन उर्फ गौरव (28) को 108 ग्राम एंफेटामाइन और 70 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह पुनीत नामक सप्लायर से नशा खरीदता है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
चंडीगढ़ अपराध शाखा की टीम ने फिरोजपुर (पंजाब) से एक ड्रग्स सप्लायर को पकड़ा है। आरोपी की पहचान पुनीत (24) निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है। आरोपी से .32 बोर की पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। पुनीत के पिता फिरोजपुर में ही पंजाब पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात हैं। पुनीत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: Amritsar: तरनतारन में घुसे ड्रोन को BSF ने फायरिंग कर गिराया, खेत से मिला, हेरोइन भी बरामद
पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान से नशा मंगवाने वाले तस्करों से पुनीत ड्रग्स खरीदता था। दरअसल, अपराध शाखा की टीम ने कुछ समय पहले सेक्टर-45 से बुड़ैल निवासी शुभम जैन उर्फ गौरव (28) को 108 ग्राम एंफेटामाइन और 70 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह पुनीत नामक सप्लायर से नशा खरीदता है। इसके बाद पुलिस ने फिरोजपुर में दबिश देकर पुनीत को दबोच लिया।
विज्ञापन
शुभम ने पुनीत के अलावा कुछ और सप्लायरों के नाम बताए हैं। शुभम बीते ढाई साल से नशे की सप्लाई कर रहा था और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस के दो मामले दर्ज हैं। पूछताछ में पता चला है कि शुभम और पुनीत व्हाट्सएप कॉल पर एक दूसरे से बात करते थे। शुभम कुछ स्थानीय नशेड़ियों को नशा सप्लाई करता था जबकि पुनीत बड़े नशा तस्करों के साथ संपर्क में था जो पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाते थे। पुलिस अब इन दोनों का रिमांड लेकर पुलिस नशे के नेटवर्क का खुलासा करने के लिए पूछताछ में जुटी है।