{"_id":"64dc5184cf033c5efe06b477","slug":"punjab-police-asi-risked-his-life-to-uphold-honor-of-tricolor-in-amritsar-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी बहादुरी को सलाम: नीचे लगी थी आग, 90 फुट ऊपर लहरा रहा था तिरंगा, ASI ने जान की परवाह किए बिना उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसी बहादुरी को सलाम: नीचे लगी थी आग, 90 फुट ऊपर लहरा रहा था तिरंगा, ASI ने जान की परवाह किए बिना उतारा
Wed, 16 Aug 2023 10:04 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 16 Aug 2023 10:04 AM IST
सार
मेहता रोड स्थित न्यू फोकल प्वाइंट में राघव स्टील में आग लग गई थी। आग लगने की सूचना पर पहुंचे वल्ला पुलिस चौकी के एएसआई कश्मीर सिंह ने देखा कि फैक्टरी की ऊपरी मंजिल पर करीब 80-90 फुट ऊपर राष्ट्रीय ध्वज आग की लपटों के बीच लहरा रहा था।
विज्ञापन
अपनी जान पर खेल तिरंगा उतारता एएसआई कश्मीर सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में तिरंगे के सम्मान को बरकरार रखने के लिए एक एएसआई अपनी जान पर खेल गया। दरअसल सोमवार दोपहर मेहता रोड स्थित न्यू फोकल प्वाइंट में राघव स्टील में आग लग गई थी। आग लगने की सूचना वल्ला पुलिस चौकी के इंचार्ज एसआई जसबीर सिंह को मिली थी।
यह भी पढ़ें: Punjab Flood: भाखड़ा और पौंग डैम से छोड़ा गया पानी, रोपड़-होशियारपुर के गांवों में भरा, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
सूचना मिलते ही एसआई जसबीर सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया और पुलिस पार्टी के साथ खुद भी मौके पर पहुंच गए। तब तक स्टील फैक्टरी में लगी आग भयानक रूप धारण कर चुकी थी। इसे देखते हुए एसआई ने आस-पास के इलाके के लोगों को वहां से हटा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान टीम में शामिल एएसआई कश्मीर सिंह का ध्यान फैक्टरी की ऊपरी मंजिल पर गया जहां उन्होंने देखा कि करीब 80-90 फुट ऊपर राष्ट्रीय ध्वज आग की लपटों के बीच लहरा रहा था।
विज्ञापन
यह देखते ही एएसआई कश्मीर सिंह अपनी जान की परवाह किए बिना लोहे के एक एंगल (पोल) के जरिए ऊपर चढ़ गए और राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान सहित उतार लाए। इस दौरान स्टील फैक्ट्री में लगी आग पर भी काबू पा लिया गया। लोगों ने एएसआई के इस साहस भरे कारनामे को सलाम किया।