फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police Arrested Four gangster

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दबोचे चार गैंगस्टर, मिले खतरनाक हथियार

Fri, 23 Aug 2019 01:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Aug 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police Arrested Four gangster
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब पुलिस ने स्पेशल साइबर सेल फरीदकोट की सहायता से चार गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राजविंदर सिंह उर्फ घाली, रमनदीप सिंह उर्फ रमना सेखों, आकाशदीप सिंह उर्फ बग्गा और परमिंदर सिंह उर्फ पन्नू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारतीय आर्डिनेंस .32 बोर रिवाल्वर, 23 कारतूस, .32 पिस्तौल, दो .315 बोर देसी बंदूकें और उनके 8 कारतूस के अलावा एक कापा बरामद किया गया है। पुलिस चारों गैंगस्टरों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


उधर, एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि उक्त गिरफ्तारियां राज्य पुलिस की ओर से की गई हैं और यह मामला एसटीएफ के अधीन नहीं है क्योंकि एसटीएफ उन अपराधियों की धरपकड़ में लगी है, जो दुर्दांत अपराधियों वाली हिट लिस्ट में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि रोमानिया पुलिस द्वारा पकड़े गए गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्ढा को भारत लाए जाने के लिए सीबीआई को उसकी फोटो और वाइस सैंपल मुहैया करा दिए गए हैं। सीबीआई ही इस मामले में आगे कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed