{"_id":"65f902dc92e5c5286f0960a7","slug":"punjab-police-arrested-accused-demanded-extortion-from-former-punjab-cm-charanjit-channi-2024-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पूर्व सीएम चन्नी से दो करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोपी काबू, गोल्डी बराड़ का नाम लेकर किया था फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पूर्व सीएम चन्नी से दो करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोपी काबू, गोल्डी बराड़ का नाम लेकर किया था फोन
Tue, 19 Mar 2024 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:11 AM IST
सार
पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने एक जनसभा में कहा था कि राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इसी दौरान उन्हें व्हाट्सएप कॉल पर रंगदारी मांगी गई। उन्होंने इसकी सीधा शिकायत पंजाब डीजीपी को की थी। पूर्व सीएम की शिकायत पर पुलिस ने दो मार्च को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
चरनजीत सिंह चन्नी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पंजाब पुलिस ने दबोच लिया है। रोपड़ पुलिस के मुताबिक आरोपी मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है।
आरोपी श्रीमंत काबले के पास से पुलिस ने लैपटॉप और मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेशकर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी श्रीमंत काबले के साथ इस गिरोह में कई अन्य सक्रिय लोग भी हो सकते हैं। पुलिस रिमांड में इन सबको लेकर पूछताछ करेगी।
रोपड़ के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि आरोपी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया हुआ है, वह कई जगहा शेफ का काम कर चुका है। फिलहाल वह स्टॉक मार्केट में काम कर रहा था। आरोपी ने बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी, इसलिए आरोपी ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर पूर्व सीएम चन्नी से व्हाट्सअप कॉल पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
रोपड़ पुलिस ने इस संबंधी मोरिंडा थाने में केस दर्ज किया था। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस की जांच एसपी इन्वेस्टिगेशन रोपड़ रूपिंदर कौर सरां की अगुवाई वाली टीम को सौंपी गई। इसके बाद मोरिंडा थाने के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार व सीआईए इंचार्ज मनफूल सिंह ने केस पर काम शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कई तकनीकों का प्रयोग कर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की है।
आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि फिलहाल आरोपी का कहना है कि वह अकेले ही इस काम में जुटा हुआ था। हालांकि पुलिस को संदेह है यह गिरोह बड़ा हो सकता है। ऐसे में पुलिस की तरफ से आरोपी का तीन दिन का रिमांड लिया गया है। पुलिस अब इससे हरेक चीज के बारे में पड़ताल करेगी। उम्मीद है कि कुछ और केस भी सुलेझेंगे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

चन्नी ने गिरफ्तारी पर उठाए सवाल
पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पुलिस के दावे और कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। चन्नी ने कहा कि उन्हें धमकी देने वाला शख्स पंजाबी में बात कर रहा था और उसने धमकी पंजाबी में लिखी थी। पुलिस ने मामले में एक गैर पंजाबी शख्स को पकड़ लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है और लोकसभा चुनाव में कानून व्यवस्था भी एक बड़ा मुद्दा है। इस मुद्दे को दबाने के लिए सरकार ने पुलिस से यह खानापूर्ति करवाई है।