फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab police anti drugs campaign to demolish drug rackets and business at punjab

नशे के कारोबार पर लगाम लगाने को अनोखी मुहिम, जानकारी दो और ईनाम पाओ

Thu, 23 Mar 2017 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Thu, 23 Mar 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
punjab police anti drugs campaign to demolish drug rackets and business at punjab
drugs
पंजाब में फैले नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अब नया तरीका अपनाया गया है। जानकारी दीजिए और नकद ईनाम पाइए। पुलिस नशा तस्करों तक पहुंचने के लिए आम लोगों को लुभाने में लगी है। पंजाब सरकार की ओर से नशे की रोकथाम को लेकर सूबे के प्रशासन अधिकारियों को कड़े आदेश जारी किए गए हैं। सरकारी आदेशों पर पुलिस अधिकारियों ने सख्ती के साथ अमल करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कोई भी नशा बेचता पकड़ा जाता है तो उस पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला ने कहा कि नशा बेचने वालों के बारे में हेल्पलाइन नंबर 95929-18005 पर काल कर, एसएमएस कर के या व्हाट्सऐप कर दी जा सकती है। यह नंबर सीधे पुलिस कमिश्नर शुक्ला की निगरानी में होगा। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे 10000 रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को शहर में नशा तस्करों, भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों पर कड़ा शिकंजा कसने की आदेश दिए हैं। उन्होंने स्थानीय कंट्रोल रूम में बुधवार को तमाम अधिकारियों व थानेदारों को अवगत करवा दिया कि नशा बिक्री के मामले में किसी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed