फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab police 5581 new soldiers passing out prade in mohali

गुड न्यूजः आज मिल जाएंगे 5581 नए पुलिस जवान, इनमें 891 महिलाएं भी

Sun, 20 Nov 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 20 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
punjab police 5581 new soldiers passing out prade in mohali
पासिंग आउट परेड
पंजाब की सुरक्षा अब और भी मजबूत हो जाएगी, क्योंकि विभाग को 5581 नए जवान मिलने जा रहे हैं। इनमें 891 महिलाएं भी शामिल हैं। इससे अब आपराधिक किस्म के लोगों पर भी आसानी से शिकंजा कसा जा सकेगा। इसके अलावा अब पुलिस पर वीवीआईपी डयूटी से थोड़ी राहत मिलेगी।  यह संभव होने जा रहा है पंजाब पुलिस को मिलने वाले नए 5581 जवानों से। जिन्हें रविवार को डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल नियुक्ति पत्र देंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल पुलिस प्रशसन दिनकर गुप्ता ने दी। वह इस दौरान सेक्टर-65 स्थित एसी सब्जी मंडी में पहुंचे हुए थे। जहां पर इस संबंधी रविवार को समागम करवाया जाएगा। अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल पुलिस ने बताया कि उप मुख्यमंत्री द्वारा 4690 भरती हुए पुरुष जवानों व 891 महिला सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन


समागम में डायरेक्टर जनरल पुलिस सुरेश अरोड़ा समेत पुलिस के अन्य सीनियर अधिकारी भी हाजिर रहेंगे। दिनकर गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम को कामयाब बनाने के लिए अधिकारियों की डयूटियां लगाई हैं। ताकि नियुक्ति पत्र समागम में किसी भी प्रकार की कोई और दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके आईजी हेड क्वार्टर आर एन ढोके, आईजी आईआरबी परमजीत सिंह गरेवाल, डीआईजी रूपनगर रेंज गुरशन सिंह संधू, एसएसपी मोहाली गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसपी हेडक्वार्टर जगजीत सिंह जल्ला, एसपी सिटी परमिंदर सिंह भंडल, एसपी गुरशरन सिंह गरेवाल, एसपी स्पेशल ब्रांच मोहाली राजिंदर सिंह सोहल, एसपी हरवीर सिंह अटवाल, डीएसपी आलम विजय सिंह, डीएसपी ट्रैफिक अमरोज सिंह समेत कई पुलिस अधिकार हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed