फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Panchayat Minister ordered to appear in court on July 25

Mohali News: जमीन से कब्जा हटाने का मामला पहुंचा अदालत, पंचायत मंत्री को नोटिस, 25 जुलाई को पेश होने का आदेश

Sun, 12 Jun 2022 09:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़/नयागांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़/नयागांव (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Jun 2022 09:56 PM IST
सार

28 अप्रैल को मीडिया के साथ मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अभिपुर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने सेवामुक्त कैप्टन की 29 एकड़ जमीन से कब्जा छुड़ाया था।

विज्ञापन
Punjab Panchayat Minister ordered to appear in court on July 25
पंचायत जमीन पर कब्जा लेते वक्त राजस्व अभिलेख को दिखाते मंत्री कुलदीप धालीवाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब सरकार द्वारा पंचायती जमीनों से अवैध कब्जे हटाने का मामला अब अदालत में पहुंच गया। मुल्लांपुर स्थित गांव अभिपुर की जिस जमीन से कब्जे हटाने की मुहिम शुरू की गई थी, उसके मालिक पूर्व कैप्टन बिक्रमजीत सिंह ने इसे खरड़ अदालत में चुनौती दी है। उन्होंने इसे कंटेप्ट ऑफ कोर्ट माना है। इस मामले में अदालत ने पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को 25 जुलाई को पेश होने के आदेश दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जे हटाने की मुहिम 28 अप्रैल को अभिपुर से शुरू की थी। इस दौरान कैप्टन बिक्रमजीत सिंह की जमीन से कब्जा छुड़ाया गया था। हालांकि कैप्टन ने उस दौरान कहा था कि इस जमीन पर अवैध कब्जा नहीं है बल्कि उन्होंने जमीन खरीदी है। 
विज्ञापन


इस संबंधी उनके पास बाकायदा दस्तावेज हैं जबकि जमीन संबंधी मामला अदालत में लंबित है। ऐसे में उन्होंने इस कार्रवाई को अदालत के नियमों के खिलाफ बताया था। साथ ही इस संबंधी खरड़ अदालत की शरण ली थी। इस पर अदालत ने सुनवाई करते हुए इस दिशा में आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री धालीवाल ने 28 अप्रैल को छुड़वाया था 29 एकड़ जमीन पर से कब्जा
बता दें कि 28 अप्रैल को मीडिया के साथ मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अभिपुर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने सेवामुक्त कैप्टन की 29 एकड़ जमीन से कब्जा छुड़ाया। साथ ही कहा था कि जमीन पर 2007 से अवैध कब्जा था। यह जमीन पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिसवां फार्म हाउस और अकाली प्रधान सुखबीर बादल के होटल सुख विलास के नजदीक है।


कई गांवों में हो रहा है सरकार की मुहिम का विरोध
सरकार द्वारा पंचायती जमीनों से अवैध कब्जे हटाने की मुहिम का मुल्लांपुर समेत दर्जनों गांवों मे विरोध हो रहा है। यह मामला सरकार के ध्यान में है। क्योंकि एक जून का राजस्व विभाग द्वारा तीन हजार छह सौ तीन एकड़ जमीन की मलकीयत हिस्सेदारों के नाम से हटाकर पंचायत के नाम की थी। तब से ही सरकार के इस फैसले का विरोध हो रहा है। यहां तक की 10 जून को लोगों ने इस मामले में डीसी से मुलाकात की थी। साथ ही कहा था कि आजादी से पहले जमीने उनके नाम पर चल रही है। सरकार उनके साथ धक्केशाही कर रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed