फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: Pakistani drone entered Indian territory

पंजाब: दो बार भारतीय क्षेत्र में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन…82 राउंड गोलियां एवं 10 राउंड इल्यूमिनेशन बम दागे

Sat, 03 Sep 2022 01:08 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 03 Sep 2022 01:08 PM IST
सार

पंजाब की सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी हैं और लगातार वह यहां पर ड्रोन के माध्यम से अवैध हथियार और ड्रग्स भेजने की कोशिश करता रहता है। आज भी भारतीय क्षेत्र में दो पाकिस्तानी ड्रोन को देखा गया। इसके बाद से  बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

विज्ञापन
Punjab: Pakistani drone entered Indian territory
इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के सरहदी क्षेत्र जिला तरनतारन में पाकिस्तानी ड्रोन दो बार अलग-अलग समय में दिखाई दिया। इस दौरान लगभग 82 राउंड गोलियां एवं 10 राउंड इल्यूमिनेशन बम दागे गए। यह घटना शुक्रवार-शनिवार की मध्यकालीन रात्रि की बताई जा रही है। इसके बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल की विशेष टीम द्वारा सुबह से सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन फिलहाल किसी प्रकार कीकोई संदिग्ध वस्तु हासिल होने की बीएसएफ प्रवक्ता ने पुष्टि नहीं की है। तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amritsar: मिठाई देने के बहाने घर में घुसे युवक ने बच्चे के सामने रेता महिला का गला, खुद को भी किया जख्मी
विज्ञापन

 

शुक्रवार रात 10.12 बजे पर बीओपी वान तारा, पीएस खालरा 103 बटालियन की सीमा सुरक्षा बल टीम सरहद पर पहरा दे रही थी। तभी पाकिस्तान की तरफ से एक संदिग्ध वस्तु ने भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश किया। टीम एकदम सतर्क हो गई। टीम ने पहले चेतावनी जारी की। इसके बाद अत्याधुनिक उपकरणों की मदद ली तो पता चला कि पाकिस्तान का चीनी निर्मित ड्रोन भारतीय क्षेत्र में घुस गया है। टीम ने  09 राउंड गोलियां और 04 राउंड इल्यूमिनेशन बम दागे। फिर बाद में ड्रोन वापस पाकिस्तान क्षेत्र में चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Jalandhar: घरेलू अनबन में दंपती ने जहर निगल कर दी जान, दो छोटी बच्चियों के सिर से उठा मां-बाप का साया

इसके बाद शुक्रवार-शानिवार की मध्य रात्रि 1.10 बजे पाकिस्तान की तरफ से फिर ड्रोन भारतीय क्षेत्र में घुस आया। इस बार 73 राउंड गोलियां और 06 राउंड इल्यूमिनेशन बम दागे गए। लगभग चार मिनट तक ड्रोन की भारतीय क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज की गई। करारा जवाब मिलने के उपरांत ड्रोन वापस पाकिस्तानी क्षेत्र लौट गया। दोनों मामलों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए बीएसएफ तथा पुलिस की टीम द्वारा संबंधित क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही बड़ा खुलासा किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed