{"_id":"5958ee1a4f1c1bf72f8b4d72","slug":"punjab-paint-factory-fire-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक शॉर्ट सर्किट ने जलाकर खाक कर दी पूरी फैकट्री, 8 घंटे लग गए बुझाने में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक शॉर्ट सर्किट ने जलाकर खाक कर दी पूरी फैकट्री, 8 घंटे लग गए बुझाने में
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Updated Sun, 02 Jul 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
एक शॉर्ट सर्किट ने जलाकर खाक कर दी पूरी फैकट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉर्ट सर्किट हुआ और फैकट्री जलकर खाक हो गई। आग इतनी भयानक लगी थी कि 8 घंटे लग गए उसे बुझाने में। घटना पंजाब के बटाला की है। स्थानीय क्षेत्र सागरपुरा के पास पेंट की फैक्टरी में अचानक भयानक आग लग गई। आग लगने से टीन की छत नीचे गिरने से फैक्टरी ढहकर ढेर हो गई। आग लगने से पूरी फैक्टरी राख हो गई। यह आग शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे लगी औैर रविवार सुबह 6 बजे तक चलती रही।
आग को बुझाने के लिए बटाला, गुरदासपुर औैर अमृतसर से दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। करीब आठ घंटे के दौरान घटनास्थल पर न तो कोई पुलिस अधिकारी पहुंचा और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा ह्रै। टाइडेक्स कोटिंग सिस्टम फैक्टरी सागरपुरा क्षेत्र में है। शनिवार देर रात को फैक्टरी में अचानक आग लग गई। इलाके के लोगों ने इसकी सूचना फैक्टरी के मालिक अर्बन अस्टेट निवासी रणदीप सिह बेदी को फोन पर दी। रणदीप सिंह बेदी शहर से बाहर थे।
उन्होंने फैक्टरी में तैनात कर्मी सुनील को फोन किया। वह फैक्टरी पहुंचा तो फैक्टरी से आग की लपटें निकल रही थीं। सुनील ने रणदीप सिंह के भाई चरणदीप सिंह बेदी को सूचित किया। चरणदीप सिंह बेदी ने दमकल विभाग को सूचित किया। आग के दौरान फैक्टरी में कुछ धमाके भी हुए। फैक्टरी में थिनर और दूसरे कई केमिकल भी थे। करीब आठ घंटे बाद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक रणदीप सिंह के भाई चरणदीप सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है। आग से सब कुछ जलकर राख हो गया है।