{"_id":"68792a945d1c53c1650a8f66","slug":"punjab-on-high-alert-cm-orders-dgp-to-make-tight-security-arrangements-chandigarh-news-c-16-1-pkl1079-766126-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हाई अलर्ट पर पंजाब, सीएम ने डीजीपी को दिया सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हाई अलर्ट पर पंजाब, सीएम ने डीजीपी को दिया सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के दिए आदेश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीरवार को डीजीपी गौरव यादव के साथ चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर हाईलेवल मीटिंग की। इस हाई लेवल मीटिंग के बाद डीजीपी गौरव यादव ने राज्य भर में पुलिस को हाई अलर्ट मोड पर रखा है। हाईलेवल मीटिंग में सीएम मान ने सचखंड श्री दरबार साहिब जी को आई धमकी वाले ई मले को लेकर डीजीपी व पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रिपोर्ट ली। इस दौरान डीजीपी ने इन ई मेल के जरिए आई धमकियों के बाद की कार्रवाई कोलेकर सीएम को रिपोर्ट पेश की। बैठक में डीजीपी के अलावा हाल ही में डीजीपी के रैंक पर पदोन्नत हुए सभी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी मौजूद रहे।
सीएम ने डीजीपी को राज्य की आतंरिक सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ सीएम ने बॉर्डर बेल्ट में पुलिस को चौंकना रहने को कहा है, जिससे किसी सूरत में राज्य में शांति का माहौल न बिगड़ सके। बैठक के दौरान सीएम ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, साइबर क्राइम, लॉ एंड ऑर्डर और ट्रैफिक को लेकर विभागों के स्पेशल डीजीपी से चल रहे कार्याें की रिपोर्ट ली। बैठक के बाद सीएम मान ने अपने एक्स पर इस हाईलेवल मीटिंग के बारे में जानकारी साझा की और बताया कि धमकी को लेकर आई ईमेल के कनेक्शन का पुलिस पता लगा रही है।
सीएम ने कहा कि वह पंजाब की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं होने देंगे। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि सुरक्षा एजेंसियां और पंजाब पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की वे अफवाहों से सावधान रहें। सभी धर्मों के धार्मिक स्थल पवित्र और पूजनीय हैं। सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। देश और समाज विरोधी ताकतों से पूरी सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
सीएम ने पंजाब के सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर दिए आदेश
सीएम ने डीजीपी गौरव यादव को पंजाब के सभी धार्मिक स्थलों, मुख्य बाजारों,सरकारी कार्यालयो और सावर्जनिक स्थलों पर जहां लोगों की आवाजाही जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मल्टी प्लेक्स और स्थलों पर पुलिस की नफरी बढ़ाने और मुस्तैदी के आदेश दिए हैं। सिविल ड्रेस के अलावा विजिलेंस और अन्य एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। हर जिले के पुलिस कमिश्नर और एसएसपी को अपने एरिया में नाइट चेकिंग, इंटर स्टेट बॉर्डर और जिलों के बॉर्डर पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग के आदेश दिए हैं।