फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab News: Punjab CoronaVirus Covid 19 Cases News, Corona in Punjab, Punjab corona update, punjab corona latest update

पंजाब में 34 की और मौत, 1513 नए पॉजिटिव मिले, 460 मरीजों की हालत गंभीर

Sat, 22 Aug 2020 12:10 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 Aug 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Punjab News: Punjab CoronaVirus Covid 19 Cases News, Corona in Punjab, Punjab corona update, punjab corona latest update
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

पंजाब में कोरोना से शुक्रवार को 34 और लोगों की मौत हो जाने के साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या एक हजार का आंकड़ा छूने के करीब (991) पहुंच गई है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय आइसोलेशन वार्डों में भर्ती 14443 मरीजों में से 460 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें 418 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 42 मरीज वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इसी दौरान, राज्य में कोरोना के 1513 नए मामले भी सामने आए हैं। 24 घंटे के दौरान 856 मरीज ठीक हुए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 24 घंटे में जिन 856 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई, उनमें पटियाला के 218, कपूरथला के 142, बठिंडा के 115, जालंधर के 97, मोगा व तरनतारन के 48-48, अमृतसर के 44, पठानकोट के 41, बरनाला के 35, संगरुर व फतेहगढ़ साहिब के 19-19, नवांशहर के 12, मुक्तसर के 11, फाजिल्का के 4, फिरोजपुर के 3 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या 23893 हो गई है।
विज्ञापन


पंजाब डीपीआर में पांच कर्मियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
पंजाब जन संपर्क विभाग में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। संक्रमण को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे विभाग के पांच कर्मियों की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक अधिकारी के परिवार में तीन सदस्य भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद अन्य सभी कर्मचारियों के भी नमूने लिए गए हैं। कुछ की रिपोर्ट आ गई है, कुछ कर्मचारियों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर्ज एसोसिएशन के प्रधान नवदीप सिंह गिल ने बताया कि यह अधिकारी इस समय स्वस्थ हैं और अपने-अपने घरों में एकांतवास में हैं। इन अधिकारियों के संपर्क में आए विभाग के अन्य अधिकारी भी इस समय अपने घरों में एकांतवास में हैं और उनके टेस्ट भी करवाए जा रहे हैं। विभाग जहां लोगों को कोविड-19 संबंधी एहतियात बरतने और स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों का पालन करने के लिए निरंतर सूचनाएं देकर जागरूक कर रहा है, वहीं विभाग के अधिकारी खुद भी ड्यूटी के साथ-साथ इन कोविड नियमों का पालन कर रहे हैं।

मानसा: 2 की मौत, 21 नए संक्रमित मिले 
मानसा में शुक्रवार को कोरोना के 21 मरीज सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 160 हो गई है। वहीं दो व्यक्तियों की मौत हो गई। इससे मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। वहीं ठीक होने पर 9 मरीजों को छुट्टी देकर घर भेजा गया है। जिले में अब तक 372 लोगों को कोरोना पीड़ित पाया जा चुका है। 

सिविल सर्जन डॉ. जीवी सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों में एक सरकारी डॉक्टर भी शामिल है। मानसा में 14, बुढलाडा में 3, ख्याला कला में 2, सरदूलगढ़ में 2 मरीज पाए गए हैं। 

पुलिस मुलाजिम की डेंगू से जान गई
एक पुलिस मुलाजिम की डेंगू के कारण भी मौत हुई है, उसे कुछ दिन पहले बठिंडा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मौत के बाद उसे डेंगू होने की रिपोर्ट मिली है। 

होशियारपुर में कोरोना के 37 नए मामले

होशियारपुर में शुक्रवार को कोरोना के 37 नए मामले के आने के साथ, सकारात्मक रोगियों की कुल संख्या 973 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आए 37 मामलों में से होशियारपुर से 7 मामले सुभाष नगर, सरूप नगर, सिविल लाइन और इस्लामाबाद से संबंधित हैं। 

संगरूर: कोरोना से 2 की मौत, 99 नए मामले
संगरूर में शुक्रवार को कोरोना पीड़ित 2 मरीजों की मौत हो गई। वहीं जिले में 99 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 65 हो गई है। सुनाम निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग और शेरपुर निवासी 52 वर्षीय पुरुष की कोरोना के कारण मौत हो गई। नए मामलों में अहमदगढ़ में 11, अमरगढ़ में 7, भवानीगढ़ में 7, धूरी में 11, फतेहगढ़ पंजगराईयां में 6, लौंगोवाल में 3, मालेरकोटला में 1, संगरूर में 27, शेरपुर में, सुनाम में 10, मूनक में 5, कौहरियां में 9 संक्रमित मामले सामने आएं हैं। इसके अलावा 16 व्यक्तियों ने कोरोना को मात देकर घर वापसी की।

फिरोजपुर में कोरोना से एक की मौत, 74 पॉजिटिव केस मिले
फिरोजपुर में शुक्रवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 74 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिस तरह से रोजाना फिरोजपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में अब 1497 कोरोना पीड़ितों की संख्या हो चुकी है। इनमें से 970 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज गुरुहरसहाए और फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। फिरोजपुर में कोरोना पॉजिटिव से मरने वालों की संख्या बीस हो गई है।

फरीदकोट: बुजुर्ग की मौत, 16 नए संक्रमित

फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल फरीदकोट निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसके अलावा शुक्रवार को 16 और व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 17 मरीजों को ठीक होने के चलते अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार ने बताया कि अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या छह हो गई है। कुल 740 मामलों में से 462 ठीक हो चुके हैं। अभी जिले में 272 एक्टिव केस हैं।

मुक्तसर: कोरोना संक्रमण के 24 नए मामले 
मुक्तसर में शुक्रवार को  24 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अभी तक कोरोना पीड़ित पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को चार मरीज मुक्तसर, छह मलोट, दो गिद्दड़बाहा, एक गांव महिणा, एक बादल, एक खुंडे हलाल, एक लक्खेवाली, एक दोदा, दो कोटभाई, एक तप्पाखेड़ा तथा चार मरीज मराड़ कलां में मिले। शुक्रवार को 11 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई है।  अब तक कुल 335 मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं। जिले में अब 213 एक्टिव मरीज हैं। 

जालंधर: कोरोना से एक की मौत, 175 नए मरीज मिले
जालंधर में शुक्रवार को 175 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और एक मरीज की मौत हो गई। मृतक शिव नगर सोढल रोड का रहने वाला है। जिले कोरोना के मरीजों का संख्या बढ़कर 5069 हो गई है। जिले में अब तक 121 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

पठनकोट: महिला फार्मासिस्ट समेत 14 संक्रमित
पठानकोट में शुक्रवार को कोरोना के 14 पॉजिटिव मरीज और मिले हैं। इनमें जगतपुर का एक, भदरोआ का एक, सिविल अस्पताल का एक, सरना स्टेशन का एक, बसंत कालोनी का एक, खदावर सुजानपुर का एक, मामून एरिया का एक, राम कालोनी का एक, सैली रोड का एक, बजरी कंपनी का एक, ढांगू रोड स्थित नत्थू नगर का एक, चार मरला क्वार्टर का एक, दीनानगर का एक और नरोट जैमल सिंह का एक मरीज पॉजिटिव आया है।

सिविल सर्जन डॉ. भूपिंद्र सिंह ने बताया कि चिंतपूर्णी मेडिकल अस्पताल में आइसोलेट चल रहे कोरोना पॉजिटिव 41 लोगों को स्वस्थ होने पर छुट्टी देकर घर भेजा गया। जिले में अब तक कुल 833 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें 641 लोग ठीक होकर जा चुके हैं। 18 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed