फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: Punjab Police Department will keep an eye on its employees

पंजाब पुलिस अपने कर्मियों की कराएगी 'सख्त जासूसी', वजह जान आप भी कहेंगे सही है

Fri, 08 Jan 2021 07:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Jan 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Punjab Police Department will keep an eye on its employees
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब पुलिस अपने कर्मचारियों का आचरण सुधारने की मुहिम में जुट गया है। विभाग ने अंदरखाते ऐसे कर्मचारियों पर नजर रखनी शुरु कर दी है, जो भ्रष्ट आचरण, आम लोगों से रिश्वत मांगने और दुर्व्यवहार करते हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक कर्मचारी पर नजर रखने के लिए दूसरे कर्मचारी को जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस के जवान एक-दूसरे पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन


बता दें  कि वर्ष 2017 में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के गठन के साथ ही नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम ने राज्य के पुलिसकर्मियों को भी राडार पर ले लिया था। पुलिस विभाग ने अपने कर्मचारियों की जासूसी कर दागी कर्मचारियों की सूची भी तैयार कर ली लेकिन अब तक उस सूची पर कार्रवाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन


उस समय नशे के खिलाफ गठित एसआईटी ने अपनी जांच के दौरान कई पुलिस अफसरों और कर्मचारियों के नशे के कारोबार से जुड़े होने के संगीन खुलासे किए थे। इसके बाद से ही पुलिसवालों पर कड़ी नजर रखी जाने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच अब विभाग ने भ्रष्ट आचरण और आम लोगों से दुर्व्यवहार करने वाले अपने पुलिसवालों को राडार पर ले लिया है। इन पुलिसवालों पर नजर रखी जा रही है और अधिकारियों का कहना है कि दोषी को लाइन हाजिर जैसी सजा से गुजरना पड़ सकता है।

बता दें कि पंजाब पुलिस ने कई बार अपनी छवि को सुधारने का अभियान चलाया। हालांकि इन अभियानों का लोगों पर खास असर नहीं हुआ। हाल ही में पुलिस विभाग ने खुद को सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों से जोड़ने की योजना पर काम शुरु किया लेकिन विभाग को इसमें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। 

अधिकारियों का कहना है कि आम लोग पुलिसवालों के रूखे बर्ताव के कारण थानों में आने से भी डरते हैं। यह पुलिस की छवि के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने बताया कि लोगों से खराब बर्ताव करने वाले कर्मचारियों पर नजर रखी जा रही है और ऐसे कर्मियों को न सिर्फ थानों से हटाया जाएगा बल्कि लाइन हाजिर भी किया जाएगा।

डीजीपी दिनकर गुप्ता का कहना है कि पुलिस मुलाजिमों का व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि आम लोग उन्हें अपने हितैषी के रूप में महसूस करें और बेझिझक थानों में पहुंचकर अपनी समस्याएं बताएं। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को पीपुल्स फ्रेंडली होना ही पड़ेगा, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed