{"_id":"5f1add6b841aa61c0b67a353","slug":"punjab-news-in-hindi-property-of-75-drug-smugglers-seized-by-punjab-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तोड़ी 75 नशा तस्करों की आर्थिक कमर, एक साल में करीब 81 करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने तोड़ी 75 नशा तस्करों की आर्थिक कमर, एक साल में करीब 81 करोड़ की संपत्ति जब्त
Fri, 24 Jul 2020 06:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 24 Jul 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
संपत्ति जब्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरनतारन पुलिस ने एक वर्ष के भीतर नशे की तस्करी में शामिल 75 तस्करों की लगभग 81 करोड़ की संपत्तियां सील की हैं। एसएसपी तरनतारन ध्रुव दहिया ने बताय की केंद्रीय राजस्व विभाग की क्लीयरेंस मिलने के बाद पुलिस ने 75 तस्करों की 81 करोड़ 22 लाख की संपत्ति को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया की शेरों गावं के तस्कर जगजीत सिंह 11 करोड़ व गांव हवेलियां के तस्कर बलविंदर सिंह की 10 करोड़ की राशि की संपत्ति सील की गई है। इन तस्करों की संपत्ति को सील कर उनकी आर्थिक कमर तोड़ी गई है। नशे की तस्करी में बनाई गई अकूत संपत्ति वाली एक तस्कर महिला जसबीर कौर व उसके एक रिश्तेदार की 50 लाख की संपत्ति जब्त की गई है। सीमावर्ती गावों में रहने वाले इन तस्करों ने सीमा पार पाकिस्तानी तस्करों के साथ मिलकर नशीले पदार्थों की तस्करी करते है फिर स्थानीय स्तर और पंजाब के साथ देश के कई हिस्सों में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
एसएसपी दहिया के अनुसार दो तस्करों मलकीत सिंह व जगजीत सिंह की 71 लाख 60 हजार की संपत्तियां सील की गई है। 22 जुलाई को पुलिस ने दुबली गावं के तस्कर लखविंदर सिंह की 88 लाख की संपत्ति सील की है। इसके कब्जे से कुछ दिन पहले पांच हजार से अधिक नशीली गोलियां बरामद की गई थी। एसएसपी ने दावा किया है कि संपत्तियों के जब्त होने के बाद तस्करों पर मानसिक व आर्थिक दवाब बढ़ेगा। नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल इन तस्करों की चेन टूटेगी।
विज्ञापन