फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab News in Hindi: Covid-19 in Punjab, new corona virus cases in Punjab

पंजाब में कोरोना से पांच की और मौत, 162 नए पॉजिटिव मिले, 222 मरीज हुए ठीक

Tue, 23 Jun 2020 04:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंजाब
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंजाब Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Jun 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Covid-19 in Punjab, new corona virus cases in Punjab
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस महामारी ने मंगलवार को पांच और लोगों की जान ले ली। लुधियाना में 2 और जालंधर, अमृतसर व पटियाला में 1-1 मरीज की मौत के साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 106 पहुंच गई है। वहीं, 162 नए मरीज मिलने से राज्य में संक्रमितों की तादाद 4397 हो गई है। 

विज्ञापन


222 और मरीज हुए ठीक, 3047 पहुंची कोरोना को मात देने वालों की संख्या 
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 255380 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्डों में इस समय 1245 मरीजों का इलाज चल रहा है। जालंधर के 2 और संगरूर के 3 मरीजों समेत कुल 19 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। नौ मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इनमें पठानकोट, जालंधर, बठिंडा के 1-1 और संगरूर के 2 मरीज शामिल हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस को नहीं मिले सिद्धू, घर के बाहर कानूनी नोटिस चिपकाया, बढ़ सकती मुश्किलें
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान 222 मरीजों के स्वस्थ होने की भी खबर है। इनमें लुधियाना के 151, मोहाली के 22, फरीदकोट के 14, जालंधर के 13, बठिंडा के 8, गुरदासपुर, होशियारपुर व पटियाला के 3-3, पठानकोट व तरनतारन के 2-2 और मोगा का 1 मरीज शामिल है। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 3047 हो गई है। 

जालंधर में 70 वर्षीय महिला की मौत
जालंधर में मंगलवार को गुरु रामदास इन्क्लेव की 70 साल की महिला की कोरोना से मौत हो गई, जबकि 25 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। सोमवार को भी जालंधर में 28 साल की महिला की मौत हो गई थी। 70 साल की बुजुर्ग महिला सिविल अस्पताल में दाखिल थी। 

चिकित्सकों के मुताबिक, महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस बीमारी के कारण ही चार दिन पहले ही उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया था। बाद में महिला कोरोना संक्रमित भी पाई गई थी। वहीं निजात्म नगर की कांग्रेस पार्षद के बेटे कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके नजदीकी विधायक को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन कर दिया है। मंगलवार सुबह विभाग की टीम उनके घर पहुंची और जांच के बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया। उनके घर के बाहर क्वारंटीन का स्टिकर भी लगाया गया है। 

अमृतसर में कोरोना से 32वीं मौत
अमृतसर में कोरोना वायरस से मंगलवार को एक और महिला की मौत हो गई। 67 वर्षीय महिला निवासी लोहा मंडी को तीन दिन पहले ही जीएनडीएच के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया गया था। मंगलवार सुबह इस महिला की तबीयत बिगड़ी और फिर मौत हो गई। अमृतसर में मरने वालों की संख्या 32 हो गई है। वहीं मंगलवार को कोरोना के 21 नए मामले रिपोर्ट हुए। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 829 हो गई है। 523 मरीज ठीक होकर घरों को लौट चुके हैं। अमृतसर के अलग-अलग अस्पतालों में 275 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।   

गुरदासपुर: कतर से लौटे तीन युवकों समेत चार पॉजिटिव

गुरदासपुर में मंगलवार को चार कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें कतर की राजधानी दोहा से लौटे तीन युवक और एक लुधियाना में इलाज के लिए गया डेरा बाबा नानक का एक मरीज शामिल है। इसी के साथ जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 18 हो गई है। दोहा से लौटने वाले युवकों में एक काहलवां (24), एक युवक घुमान (35) और एक युवक नंगल (34) का है। 

तीनों को प्रशासन ने पहले से ही क्वारंटीन किया था। काहलवां व घुमान के रहने वाले युवक को सीएचसी कलानौर और गांव नंगल के युवक को सीएचसी डेरा बाबा नानक में रखा गया था। नंगल के युवक को बटाला और अन्य दो को गुरदासपुर में आइसोलेट किया जाएगा। उक्त तीनों 17 जून को इंडिगो एयरलाइन से आए थे। उसमें 170 लोग सवार थे। 

वहीं डेरा बाबा नानक का एक 33 वर्षीय मरीज ब्रेन ट्यूमर के चलते लुधियाना के डीएमसी में 17 मई को दाखिल हुआ था। वह 27 मई को इलाज करवाकर वापस आया था। दोबारा जांच करवाने के लिए वहां जाने पर उनका टेस्ट लुधियाना में लिया गया। 22 जून को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई । मरीज को सीनियर सेकेंडरी स्कूल डेरा बाबा नानक में रखा गया है। 

बठिंडा में कोरोना के बीस नए मामले आए 
बठिंडा में मंगलवार को कोरोना के बीस संक्रमित मामले सामने आए। इनमें 12 दूसरे राज्यों से आए लोग शामिल हैं। वहीं पांच बंदी और तीन महिलाएं संक्रमित मिली हैं। मंगलवार को पांच लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। डीसी बी श्रीनिवासन ने कहा कि संक्रमितों में एक नाबालिग और दो गर्भवती शामिल हैं। संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है।

सोमवार देर शाम को चार लोग संक्रमित मिले थे। ये सभी दूसरे राज्यों से हैं। वहीं मंगलवार को भी जो बीस लोग संक्रमित मिले हैं, उनमें से 12 लोग बिहार, गुजरात, यूपी और हरियाणा से हैं। हालांकि पंजाब सरकार ने सभी बार्डर सील कर रखे हैं लेकिन बावजूद इसके दूसरे राज्यों से संक्रमित लोग बठिंडा में दाखिल हो रहे हैं। 

मोगा में 11 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

मोगा में मंगलवार को 11 नए लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन डॉ. अमरप्रीत कौर बाजवा के अनुसार बीते दिनों एक व्यक्ति की गंभीर बीमारियों के चलते मौत हो गई थी। मौत के बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके परिवार के छह लोगों के सैंपल लेकर भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आ गई है। वहीं हालैंड से लौटे दो व्यक्तियों समेत एसएसपी कार्यालय में तैनात एक पुलिसकर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी मरीजों को बाघापुराना के सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया है और इनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है।

फगवाड़ा में सात पॉजिटिव मिले 
सिटी थाना प्रभारी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मंगलवार को फगवाड़ा में तीन पुलिस अधिकारी, उनके दो रिश्तेदार समेत सात लोग पॉजिटिव आए। फगवाड़ा सिविल अस्पताल के एसएमओ कमल किशोर के मुताबिक संक्रमितों को जालंधर सिविल अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। 

फरीदकोट: सिविल जज, दो वकील, जेल अधीक्षक समेत 45 क्वारंटीन 
थाना कोतवाली में बंद एक आरोपी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एसएचओ समेत थाने के सभी 18 अधिकारियों व कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया था। उक्त आरोपी की पॉजिटिव रिपोर्ट के चलते मंगलवार को फरीदकोट अदालत के एक सिविल जज, दो वकीलों, आठ कर्मचारियों के अलावा केंद्रीय मॉडर्न जेल के अधीक्षक समेत 30 कर्मचारियों व चार कैदियों को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इनमें से जेल स्टाफ व कैदियों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने जुटाए हैं।  

फिरोजपुर में चार संक्रमित मिले, कुल 74 केस

फिरोजपुर में मंगलवार को चार मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 74 हो गई है। 13 मरीज सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं। मंगलवार को पॉजिटिव मिले मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सिविल सर्जन के मुताबिक जिले में 8331 लोगों के कोरोना से संबंधित सैंपल लिए गए। 7528 निगेटिव पाए गए। 571 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में कुल 74 कोरोना केस हैं। एक्टिव केस 24 हैं। तेरह मरीज सिविल अस्पताल में दाखिल हैं। अब तक तीन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

मानसा, सरदूलगढ़ और बुढलाडा में तीन नए केस 
मानसा, सरदूलगढ़ और बुढलाडा में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मानसा में अब संक्रमित मरीजों की संख्या सात हो गई है। जबकि इससे पहले 34 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। सरदूलगढ़ के गांव फूसमंडी में दिल्ली से रिश्तेदारी आई महिला का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। एसएमओ सरदूलगढ़ डॉ. हरचंद सिंह ने बताया कि 18 जून को 60 वर्षीय महिला अपनी भांजी से मिलने आई थी। दूसरे प्रांत से होने के कारण उसका 19 जून को टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।  

लुधियाना: कोरोना से दो बुजुर्गों की मौत, 34 नए केस
लुधियाना में मंगलवार को कोरोना के कारण निजी अस्पताल में भर्ती दो बुजुर्गों की मौत हो गई। 34 नए मामले भी सामने आए हैं। बहादुरके रोड निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग की एसपीएस अस्पताल में मौत हो गई है। 12 जून को पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना संक्रमित होने के साथ उन्हें शुगर, बीपी और दमा की शिकायत भी थी। संगरूर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की डीएमसी में मौत हुई है। उन्हें 18 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

पटियाला: बुजुर्ग की मौत, राजिंदरा के एमएस दफ्तर के छह कर्मचारी समेत 20 पॉजिटिव 
पटियाला जिले में मंगलवार को 20 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें छह सरकारी राजिंदरा अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (एमएस) दफ्तर के कर्मचारी हैं। अब पटियाला में संक्रमितों की गिनती 236 पहुंच गई है। वहीं अमन विहार के 62 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्हें शुगर और जिगर की बीमारी थी। गंभीर हालत में उन्हें सोमवार को राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां रात को ही उनकी मौत हो गई। सोमवार को उनका सैंपल पॉजिटिव पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed