{"_id":"5f2c49f98ebc3e3cd1087751","slug":"punjab-news-in-hindi-continued-action-by-punjab-police-against-illegal-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 197 नए केस दर्ज, 135 गिरफ्तार, 284 ड्रम मिथेनॉल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 197 नए केस दर्ज, 135 गिरफ्तार, 284 ड्रम मिथेनॉल जब्त
Fri, 07 Aug 2020 12:27 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
पंजाब डीजीपी दिनकर गुप्ता।
- फोटो : फाइल फोटो
पंजाब में बीते 24 घंटों के दौरान 197 नए मामलों और 135 अन्य गिरफ्तारियों के साथ पंजाब पुलिस ने अवैध शराब माफिया के खिलाफ राज्य स्तरीय मुहिम के तहत कई माड्यूल का पर्दाफाश किया। वहीं, जहरीली शराब मामले के मुख्य आरोपी राजीव जोशी के मिलर गंज लुधियाना स्थित गोदाम से कुल 284 ड्रम मिथेनॉल जब्त किए गए हैं। जोशी ने मिथेनॉल के तीन ड्रम शराब तस्करों को बेचे थे और जिसके कारण राज्य के तीन जिलों में मौतों का सिलसिला शुरू हुआ था। इस बीच जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 113 हो गई है।
विज्ञापन
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि इस घटना की जांच जारी है और मुकदमों की तेजी से जांच पूरी करने के लिए दो विशेष जांच टीमें (एसआईटी) गठित की जा चुकीं हैं। पुलिस की तरफ से अवैध शराब के कारोबार को खत्म करने के लिए अलग-अलग जिलों में छापे मारे जा रहे हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 1528 लीटर अवैध शराब, 7450 किलो लाहन और 962 लीटर तस्करी की शराब बरामद की गई है। कुल दर्ज किए गए 197 मामलों में 11 देसी दारू की भट्टियां भी पकड़ी गई हैं।
विज्ञापन
अब तक कुल 1489 मुकदमे दर्ज, 1034 गिरफ्तार
गुप्ता ने बताया कि जहरीली शराब कांड के मद्देनजर शुरू किए गए छापे के दौरान अब तक कुल 1489 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 1034 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इस राज्यस्तरीय छापों के दौरान कुल 29,422 लीटर नाजायज शराब और 58,2406 किलो लाहन समेत 20960 लीटर अल्कोहल व स्पिरिट बरामद की गई है। 73 देसी दारू की भट्टियां भी पकड़ी गई हैं। डीजीपी ने बताया कि छापे मारने वाली टीमें आबकारी विभाग के साथ जुड़ी हैं और ये छापे आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन