फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: allegation of keeping a woman tied to a chain

पैरों में जंजीर और ताला लगा रखते थे ससुराल वाले, महिला ने सुनाई दर्द भरी कहानी

Fri, 07 Aug 2020 12:28 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Aug 2020 12:28 AM IST
सार

  • जंजीर से बांध कर रखते थे ससुराल वाले, महिला मंडल ने बचाया 
  • पता चला तो जबरन वापस ले जाने जा आश्रम आ धमके ससुराल वाले

विज्ञापन
Punjab News in Hindi: allegation of keeping a woman tied to a chain
पैरों में ताला लगाकर बांधी गई जंजीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

होशियारपुर की गुरुनानक सेवा सोसायटी आश्रम लाभ नगर में गुरुवार शाम तब हंगामा हो गया जब एक महिला को लेने लाल हुसैन निवासी हरदोखानपुर, गांव चक्कोवाल शेखें के नंबरदार के साथ पुलिस के मुलाजिम पहुंचे। उनका कहना था कि महिला अपने ससुराल से अचानक गायब हो गई थी। थाना बुल्लोवाल में 20 जुलाई को ससुराल वालों ने शिकायत भी दी थी। 

विज्ञापन


समाज सेवक एसएम सिद्धू और महिला मंडल की महिलाओं ने बताया कि उक्त महिला उन्हें बड़ी ही बुरी हालत में मिली। उसके पैर में जंजीर बंधी थी जिस पर ताला लगा हुआ था। वह मिट्टी से लथपथ थी। उन्होंने ही उसे लाभ नगर में गुरुनानक सेवा सोसायटी के आश्रम में छोड़ दिया था, जहां वह अब रह रही है। महिला ने भी थाना बुल्लोवाल की पुलिस को बयान दिया जिसकी पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


उक्त महिला ने पुलिस को बताया कि वह नूरदीन निवासी एक व्यक्ति के साथ विवाहित है। उसका मायका बीजका, डोडा जिला, जम्मू-कश्मीर में है। ससुराल परिवार उसे परेशान करता था। उसे जानवरों की तरह जंजीर से बांधकर ताले लगाकर रखा जाता था। इस कारण वह वहां से भाग आई थी। उसे पीटा भी जाता था। विरोध करने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। थाना बुल्लोवाल से आए पुलिस कर्मी कुलवंत सिंह को पीड़िता ने लिखित शिकायत भी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed