फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: 86 policemen died due to Covid-19 in Punjab

कोरोना की चपेट में पंजाब पुलिस, अब तक 86 की मौत, आठ की हालत गंभीर, 1233 पॉजिटिव

Thu, 24 Sep 2020 10:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Sep 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: 86 policemen died due to Covid-19 in Punjab
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

पंजाब में लोगों के साथ ही कोरोना संक्रमण से पुलिसकर्मी भी नहीं बच पा रहे हैं। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने में अब तक 86 पुलिसकर्मियों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। आठ की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनको जीवन रक्षक प्रणाली में रखा गया है। कुल मिलाकर वर्तमान में 1233 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन


सूबे में संक्रमण काल के दौरान कोरोना योद्धा के रूप में पंजाब पुलिस काम कर रही है। इनमें संक्रमण की संभावनाओं को देखते हुए डीजीपी दिनकर गुप्ता ने जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर कोविड-19 टेस्ट कराने के निर्देश दिए थे। टेस्ट कराने पर 3803 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 
विज्ञापन


इसके बाद इलाज के दौरान 2186 पुलिस कर्मचारी पूरी तरह से ठीक हो गए थे। इस समय 1233 अधिकारी, कर्मचारी पॉजिटिव हैं, जिनका राज्य के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। 86 पुलिसकर्मियों की अब तक मौत हो चुकी है। सितंबर में ही 18 पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथियों को दे रहे प्लाज्मा

कोरोना संक्रमण से ठीक हुए पुलिसकर्मी अन्य संक्रमित साथियों की मदद को आगे आए हैं। वह अपने साथियों के लिए प्लाज्मा का दान दे रहे हैं। संक्रमण से ठीक हुए 20 से अधिक पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने अपनी मर्जी से प्लाज्मा दान किया है। इसके अतिरिक्त 100 से अधिक अन्य लोगों ने भी समाज की भलाई के लिए ऐसा करने की पेशकश की है।

पंजाब पुलिस कोरोना योद्धा बनकर लोगों की मदद कर रही है। सूबे के मुख्यमंत्री ने भी पुलिस को हर संभव मदद देने का एलान किया है। उन्हीं के प्रयासों से कोरोना से मृतक पुलिसकर्मियों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। - दिनकर गुप्ता, डीजीपी, पंजाब

एक लाख वॉलंटियर कर रहे पंजाब को सजग
कोरोना संक्रमण के दायरे को तोड़ने के लिए सरकार की तरफ से एक लाख वॉलंटियर पंजाब के लोगों को सजग करने का कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा अब तक 9355 गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा चुका है।

पंजाब के खेल और युवा सेवाएं संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने बताया कि इस मुहिम में राज्य भर के 4488 यूथ क्लबों, एनएसएस इकाइयों और रेड रिबन क्लबों ने भाग लिया। इन्होंने लोगों को जागरूक करने और इस बीमारी के लक्षण होने पर सरकारी अस्पतालों में जाकर टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित किया। 

इन क्लबों और इकाइयों के 90962 वॉलंटियरों ने इस जागरूकता मुहिम को मानवता की सच्ची सेवा के एक मिशन के तौर पर चलाया और लोगों को सामाजिक दूरी अपनाने, मास्क पहनने और हाथ धोने या सैनिटाइज करने के लिए जागरूक किया। इसके अंतर्गत वॉलंटियरों की तरफ से लोगों को पुस्तकें और पोस्टर बांटे गए और स्वास्थ्य विभाग के कोरोना से निपटने के लिए के दिशा-निर्देशों संबंधी अवगत करवाया गया। 

यह भी देखें- हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed