फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab must be freed from drugs and gangsterism: Anurag Thakur

पंजाब को नशा व गैंगस्टरवाद से दिलानी होगी मुक्ति: अनुराग ठाकुर

Wed, 14 Jan 2026 07:45 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Punjab must be freed from drugs and gangsterism: Anurag Thakur
-मेला माघी पर मुक्तसर में भाजपा की बड़ी हुंकार, आप–कांग्रेस पर तीखे हमले-कानून-व्यवस्था, गुरुओं के सम्मान और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना
विज्ञापन

---
श्री मुक्तसर साहिब। मेला माघी के अवसर पर आयोजित भाजपा सम्मेलन में हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने पंजाब की मौजूदा हालात पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य को नशा, गैंगस्टरवाद, भ्रष्टाचार और ‘के कंपनी’ से मुक्ति दिलानी होगी।
उन्होंने ‘के कंपनी’ से आशय दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम से बताते हुए कहा कि पंजाब का पैसा दिल्ली की राजनीति पर खर्च किया जा रहा है। भाजपा एकजुट होकर संघर्ष करेगी और अगले वर्ष राज्य में सरकार बनाकर पंजाब को इस स्थिति से बाहर निकालेगी। अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन की शुरुआत गुरु गोबिंद सिंह जी, चालीस मुक्तों और माता भाग कौर को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि मुक्तसर कोई साधारण भूमि नहीं बल्कि शहादत और बलिदान की पावन धरती है। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने मुक्तसर की ऐतिहासिक लड़ाई ने मुगलों को घुटनों पर ला दिया।
विज्ञापन


पंजाब को पांच मोर्चों पर लड़नी होगी लड़ाई
अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाबियों को आज पांच मोर्चों पर संघर्ष करना पड़ रहा है- नशा, गैंगस्टरवाद, भ्रष्टाचार, गिरती कानून-व्यवस्था और दिल्ली से चल रही ‘के कंपनी’। उन्होंने कहा कि पंजाब ने बंटवारे का दर्द सहा, 1984 के दंगे झेले, अब गैंगवार और हत्याओं का दौर देख रहा है। इसके बावजूद पंजाब हर बार खड़ा हुआ, क्योंकि इस धरती पर दस गुरुओं का आशीर्वाद है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने दिल्ली को लूटा, उन्हीं को पंजाब में सत्ता सौंप दी गई। केजरीवाल ने वादा किया था कि सात घंटे में पंजाब को गैंगस्टर मुक्त कर देंगे लेकिन आज हालात यह हैं कि खिलाड़ी मारे जा रहे हैं और थानों पर ग्रेनेड हमले हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान क्या सत्ता की कुर्सी इतनी प्रिय हो गई है कि गुरुओं की बेअदबी दिखाई नहीं देती। उन्होंने मांग की कि आतिशी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिट्टू ने सरकारी बसों के इस्तेमाल पर उठाया सवाल
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया कि पंजाब में पहली बार किसी पार्टी सम्मेलन के लिए सरकारी बसों का इस्तेमाल किया गया। दूसरी ओर, विपक्षी दलों की सभाओं में आने वाले लोगों को रोकने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की विदेश यात्राओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पहले वे प्रधानमंत्री की यात्राओं पर टिप्पणी करते थे, अब खुद पंजाब का पैसा विदेशों में खर्च कर रहे हैं।

कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: जाखड़
भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री को अपनी पुलिस पर भरोसा होता तो वे मंच से ही गुरुओं के अपमान पर माफी मंगवाते। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। शहादतों से मिली पंजाब की सरदारी को मौजूदा सरकार ने कमजोर किया है। जाखड़ ने कांग्रेस पर भी जातिवादी राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।


रंगला पंजाब का वादा, बना दिया कंगाल पंजाब: अश्वनी शर्मा
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि रंगला पंजाब का सपना दिखाने वालों ने राज्य को कंगाल बना दिया। आए दिन गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। सरकार अपने विधायकों और सरपंचों तक को सुरक्षा नहीं दे पा रही। सीमावर्ती गांवों में लोग सख्त कानून-व्यवस्था वाली सरकार की जरूरत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article