{"_id":"6164026e8ebc3e5a1e5e3c7c","slug":"punjab-minister-razia-sultana-withdraws-her-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: सिद्धू के समर्थन में मंत्री पद छोड़ने वालीं रजिया सुल्ताना ने अपना इस्तीफा लिया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: सिद्धू के समर्थन में मंत्री पद छोड़ने वालीं रजिया सुल्ताना ने अपना इस्तीफा लिया वापस
Tue, 12 Oct 2021 02:14 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:14 AM IST
सार
नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के समर्थन में रजिया सुल्ताना ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। चरणचीत सिंह चन्नी की सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया और जलापूर्ति एवं स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
पंजाब कैबिनेट की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने सोमवार को अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से नवजोत सिंह के इस्तीफे के समर्थन में रजिया सुल्ताना ने अपना मंत्री पद छोड़ दिया था। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में पंजाब भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में रजिया सुल्ताना ने प्रतिभाग कर इस्तीफा वापस लेने पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब में बिजली संकट: पूर्वोत्तर के राज्यों से कोयला आने में लगेंगे पांच दिन, पावरकॉम की लोगों से अपील, कम जलाएं बिजली
विज्ञापन
रजिया सुल्ताना सिद्धू के काफी करीबी नेता हैं। अपने इस्तीफे के बाद वह पंजाब सरकार की दो कैबिनेट बैठकों में भी शामिल नहीं हुई थीं। हालांकि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया था। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि रजिया सुल्ताना जल्द ही अपना इस्तीफा वापस ले लेंगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सादे अंदाज में शादी: मोहाली में हुआ पंजाब सीएम के बेटे का विवाह, खुद गाड़ी चला कार्यक्रम में पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी
मुख्यमंत्री पद पर चरणजीत सिंह चन्नी के नाम की घोषणा होने के बाद यह तय हुआ था कि मंगलवार को कैबिनेट बैठक आहुत की जाएगी लेकिन इस बार सेामवार को ही कैबिनेट बैठक बुला ली गई। इससे पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी राहुल गांधी के साथ लखीमपुर दौरे पर थे और फिर रविवार को अपने बेटे की शादी के कार्यक्रम में व्यस्त थे।
सिद्धू के इस्तीफे पर अभी कोई फैसला नहीं
नवजोत सिंह सिद्धू ने 28 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद उनके समर्थन में रजिया सुल्ताना ने भी इस्तीफा दे दिया था। हालांकि आलाकमान ने अभी तक नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। लखीमपुर घटना में सिद्धू की सक्रियता के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आलाकमान ने सिद्धू को इस्तीफे को लेकर सकारात्मक संदेश दिए हैं।