फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab mausam update heavy rain alert

Punjab Mausam: कुछ जगहों पर तेज बारिश से गिरा पारा, आज भी कई जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी

Thu, 18 Jul 2024 06:59 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 06:59 AM IST
सार

पंजाब में मानसून आने के बाद भी अच्छी बरसात नहीं हुई है। इसके कारण लोगों को उमस वाली गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
punjab mausam update heavy rain alert
पंचकूला में बरसात के बीच जाती युवती - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में बुधवार को कुछ जगहों पर हुई तेज बारिश के बाद तापमान में गिरवाट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री किया गया है और इसमें 2.9 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य से 1.8 डिग्री ऊपर बना हुआ है, लेकिन लुधियाना व पटियाला का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


पटियाला में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 54.4 एमएम की बारिश दर्ज की गई। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.9 डिग्री की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने वीरवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत पंजाब में कुछ जगहों पर तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में फतेहगढ़ साहिब में 2.5एमएम बारिश, मोहाली में 7एमएम और रोपड़ में 2.5 एमएम बारिश हुई है। अगर अधिकतम तापमान की बात की जाए तो अमृतसर का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री, लुधियाना का पारा 33.0 डिग्री (सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे), पटियाला का 31.6 डिग्री (सामान्य से 2.5 डिग्री नीचे), पठानकोट का 37.5, बठिंडा का सबसे अधिक 40.1 डिग्री, गुरदासपुर का 37.0, एसबीएस नगर का 32.2 डिग्री, बरनाला का 35.1, जालंधर का 36.7 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम 24.9 डिग्री का न्यूनतम पारा पटियाला का दर्ज किया गया। इसके साथ ही अमृतसर का 30.4, लुधियाना का 28.8, पठानकोट का 30.8, बठिंडा का 31.0, गुरदासपुर का 28.5, एसबीएस नगर का 27.5, बरनाला का 29.5 और जालंधर का 29.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed