{"_id":"5f54b00c8ebc3e54d91ca3b9","slug":"punjab-made-world-record-of-online-test-during-corona-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: कोरोना काल में पंजाब ने बना दिया ऑनलाइन टेस्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: कोरोना काल में पंजाब ने बना दिया ऑनलाइन टेस्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Sun, 06 Sep 2020 03:19 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 06 Sep 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के शिक्षकों की टीम अपने रिकॉर्ड और प्रमाणपत्र के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के कंप्यूटर टीचर्स व स्टूडेंट्स ने मिलकर कोरोना काल में वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। यह रिकॉर्ड कोरोना काल में सबसे बड़े ऑनलाइन टेस्ट का है। 48 घंटे चली इस ऑनलाइन क्विज में राज्य के 4,78,295 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस उपलब्धि को इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड व एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है। शिक्षक दिवस पर पंजाब शिक्षा विभाग ने इस उपलब्धि को सार्वजनिक किया।
विज्ञापन
पंजाब शिक्षा विभाग के कंप्यूटर साइंस टीचर्स की एक टीम ने कोरोना काल के दौरान विश्व के सबसे बड़े ऑनलाइन टेस्ट का खाका तैयार किया। कोर टीम में फिरोजपुर से इंदरजीत सिंह कलसी, संगरूर से मोहम्मद आरिफ, नवजोत कौर व किरन बाला, नवां शहर से यूनुस खोखर, मानसा से सर्बजीत कौर, बठिंडा से हरदीप कौर, होशियारपुर से सुदेश महाजन, तरनतारन से संदीप सिंह के अलावा बरिंदर सिंह व गुरप्रीत कौर शामिल थे।
विज्ञापन
30 से 31 अगस्त तक 48 घंटे यह ऑनलाइन टेस्ट लिया गया, जिसमें पंजाब के सरकारी स्कूलों में 6वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले 4,78,295 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। कोरोना काल के दौरान यह विश्व भर में होने वाला सबसे बड़ा ऑनलाइन टेस्ट था। पंजाब के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों व विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला व शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार सहित सभी आला अधिकारियों ने बधाई दी है। इस उपलब्धि को सार्वजनिक करने के लिए 5 सितंबर शिक्षक दिवस का दिन चुना गया। 48 घंटे तक क्रमवार चले इस टेस्ट के पैटर्न को 6वीं से 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किया गया था।
विज्ञापन
शिक्षकों के जज्बे को सलाम
शिक्षा सचिव ने कहा कि कोरोना काल के दौरान सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन एजुकेशन को आसान बनाने के लिए कंप्यूटर टीचर्स की कोर टीम ने दिन-रात मेहनत की है। इसका नतीजा सामने है। उन्होंने कहा कि कोर टीम के साथ साथ राज्य भर के कंप्यूटर फैकल्टीज व स्टूडेंट्स ने मिलकर उत्साह व गंभीरता के साथ इस उपलब्धि को हासिल किया है।