फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Loksabha Elections 2014, Leaders Statements

पंजाब के दिग्गजों से जानिए एग्जिट पोल का सच

Thu, 15 May 2014 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 May 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
Punjab Loksabha Elections 2014, Leaders Statements

एग्जिट पोल के नतीजे राष्ट्रीय स्तर पर भले ही एनडीए को बहुमत दे रहे हैं, लेकिन पंजाब के संबंध में इनके अलग-अलग आंकड़ों ने पार्टियों में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। विभिन्न टीवी चैनलों के एग्जिट पोल अलग-अलग परिणाम दिखा रहे हैं।

विज्ञापन


अलग-अलग एग्जिट पोल मोटे तौर पर शिअद-भाजपा गठबंधन को 5 से 9, कांग्रेस को 3 से 7 और आप को 1 से 5 सीटें दे रहे हैं। इस स्थिति पर टिप्पणी के लिए ‘अमर उजाला’ ने विभिन्न पार्टियों के नेताओं से बात की। उनकी प्रतिक्रिया इस प्रकार रही :-
विज्ञापन

गठबंधन को नहीं मिलेंगी इतनी सीटें

Punjab Loksabha Elections 2014, Leaders Statements

पीपीसीसी प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि कुछ एग्जिट पोल्स ने शिअद-भाजपा गठबंधन को काफी अधिक सीटें दे दी हैं, जबकि यह तो 2 के आंकड़े सभी आगे नहीं बढ़ पाएगा। निश्चित रूप से पंजाब में कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले लोकसभा चुनाव से बेहतर रहेगा।

शिअद के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि 16 मई का इंतजार कीजिए। शिअद-भाजपा गठबंधन की सीटें एग्जिट पोल के नतीजों से अधिक होंगी।

पंजाब भाजपा महासचिव तरुण चुघ के अनुसार अकाली-भाजपा गठबंधन का आंकड़ा पिछले लोकसभा चुनाव से दुगना हो जाएगा। पिछली बार गठबंधन को 5 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि इस बार इसके उम्मीदवार 10 सीटों पर विजयी होंगे।

16 को सामने आएगी एग्जिट पोल की सच्चाई

Punjab Loksabha Elections 2014, Leaders Statements

आप नेता भगवंत मान ने कहा कि पिछले चार एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित हो चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल आप को 4 से अधिक सीटें नहीं दे रहे थे, जबकि इसका आंकड़ा 28 तक पहुंचा। लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे भी पलट जाएंगे। बस 16 तक इंतजार कीजिए, एग्जिट पोल की सच्चाई सामने आ जाएगी।

माकपा पंजाब के सचिव चरण सिंह विर्दी ने कहा कि यह केवल अनुमान हैं। इन पर टिप्पणी नहीं की जा सकती। 16 मई तक इंतजार करना होगा।

भाकपा पंजाब के सचिव बंत सिंह बराड़ का कहना है कि एग्जिट पोल ने संकेत दिया है कि केंद्र की यूपीए और पंजाब की अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ प्रदेश के लोगों में गुस्सा था। इसका जवाब उन्होंने आप के हक में बड़ी संख्या में वोट करके दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed