फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Lok Sabha Election Results 2024 Bjp AAP Congress Winning Seats News

Punjab Loksabha Election: पंजाब का कांग्रेस पर भरोसा कायम, भाजपा नहीं कर पाई कमाल, आप को दो सीटों की बढ़त

Tue, 04 Jun 2024 10:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 10:01 PM IST
सार

पंजाब में 13 लोकसभा सीटें हैं। इस बार सभी सीटों पर चौकोना मुकाबला था। राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस और आप एक साथ लड़ रही हैं लेकिन पंजाब में दोनों आमने सामने थीं। वहीं पहली बार भाजपा ने सभी 13 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे।

विज्ञापन
Punjab Lok Sabha Election Results 2024 Bjp AAP Congress Winning Seats News
पंजाब लोकसभा चुुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में दो लोकसभा सीटों को छोड़ कर अधिक चौंकाने वाले परिणाम नहीं आए हैं। लोगों ने सात सीटें कांग्रेस को देते हुए उस पर भरोसा कायम रखा है। पिछली बार पार्टी को आठ सीटें मिली थीं। वहीं, किसानों का विरोध झेल रही भाजपा यहां कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। उसे एक भी सीट नहीं मिली है, जबकि 2019 में पार्टी दो सीटों पर जीती थीं। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने 2019 के मुकाबले अपने सीटों के आंकड़े को सुधार कर एक से तीन कर लिया है, लेकिन वह 2022 के विधानसभा चुनाव जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई। सीएम मान के गढ़ संगरूर से पंजाब के मंत्री मीत हेयर ही जीतने में कामयाब हो पाए हैं, जबकि बाकी चार मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। आप दस सीटों पर हार गई है। वहीं, शिअद ने अपना एक गढ़ फिरोजपुर खो दिया है, जबकि बठिंडा सीट बचाने में पार्टी कामयाब हुई है। शिअद को एक ही सीट से संतोष करना पड़ा है। 
विज्ञापन


चौंकाने वाले फैसले में खडूर साहिब से वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह और फरीदकोट से सरबजीत सिंह खालसा ने जीत दर्ज की है। अमृतपाल एनएसए के मामले में डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। सरबजीत सिंह पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के हत्यारे बेअंत सिंह के बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का खाता नहीं खुला
गठबंधन की राह छोड़कर अकेले मैदान में उतरी भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई। यहां मोदी फैक्टर नहीं चला। मोदी ने यहां चार सीटों पर रैली की, लेकिन एक पर भी वह जीत नहीं दिला पाए। किसान आंदोलन भी भाजपा की हार की बड़ी वजह रही। 

अकाली दल ने गढ़ गंवाया
27 साल तक शिअद का गढ़ रहे फिरोजपुर में कांग्रेस ने सेंधमार कर तख्ता पलट दिया। 2019 में सुखबीर बादल यहां से सांसद चुने गए थे। यहां से इस बार नरदेव सिंह बॉबी मान को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, शिअद के लिए राहत की बात यह रही कि बठिंडा से हरसिमरत चौथी बार जीतकर संसद पहुंची हैं।

दलबदलुओं को जनता ने नकारा
पटियाला से पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर, लुधियाना से रवनीत बिट्टू और जालंधर से सुशील रिंकू को दलबदल का खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्हें जनता ने पूरी तरह नकार दिया।

पांच बड़ी सीटों के परिणाम जानें
जालंधर
से कांग्रेस के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने जीत दर्ज की। चन्नी ने कुल 3,90,053 वोट हासिल किए और अपने प्रतिद्वंदी रिंकू को 1,75,993 वोट से हराया। आप का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुशील रिंकू को भारी हार का सामना करना पड़ा। पूरे पंजाब में सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से चन्नी ने जीत दर्ज की। आप के पवन कुमार टिनू यहां तीसरे और शिअद के मोहिंदर सिंह केपी चौथे स्थान पर रहे।

लुधियाना से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जीत दर्ज की। राजा वड़िंग ने 3,22,224 वोट पड़े। वड़िंग का मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू के साथ था। वड़िंग ने बिट्टू को 20,942 वोट से हराया। बिट्टू लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। आप के विधायक अशोक पराशर पप्पी यहां तीसरे स्थान पर रहे।

पटियाला से कांग्रेस के डॉ. धर्मवीर गांधी ने जीत दर्ज की। गांधी को 3,03,772 वोट पड़े। बड़ी बात ये कि गांधी का मुकाबला यहां आप के मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के साथ रहा। गांधी ने डॉ. बलबीर को 14,498 वोट से हराया। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली पटियाला सीट पर लोकसभा चुनाव में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर के कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर बड़ा सियासी बदलाव हुआ था। सियासी दिग्गज इस फेरबदल को कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली पटियाला सीट पर भगवा रंग छोड़ने के अनुमान लगा रहे थे, हालत ये रहे कि परनीत कौर तीसरे पायदान पर रहीं। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली रैली यहीं की थी। लेकिन लोगों के जनाधार ने साबित किया कि पटियाला आज भी कांग्रेस का गढ़ है।

संगरूर से आप के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जीत दर्ज की। मीत हेयर को कुल 3,64,085 वोट हासिल हुए। सीएम मान अपने गढ़ में जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। संगरूर से दूसरे पायदान पर कांग्रेस के सुखपाल खैरा रहे। खैरा को मीत हेयर ने 1,72,560 वोट से हराया। तीसरे पर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान और चौथे स्थार पर भाजपा के अरविंद खन्ना रहे।

बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल चौथी बार संसदीय चुनाव जीती हैं। हरसिमरत को 3,75,019 वोट पड़े। उन्होंने आप के मंत्री गुरमीत सिंह खुडिडयां को 50 हजार वोट से हराया। कांग्रेस के जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू तीसरे स्थान पर रहे।

दो सीटें, जिन्होंने सबको चौंकाया
खडूर साहिब
से असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने जीत दर्ज की है। अमृतपाल को 3,65,105 वोट प्राप्त हुए। अमृतपाल ने कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 1,70,157 वोट से हराया, जबकि आप के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर तीसरे स्थान पर रहे।

फरीदकोट से निर्दलीय सरबजीत सिंह खालसा ने जीत दर्ज की। सरबजीत सिंह को 2,95,569 वोट पड़े। सरबजीत ने आप के करमजीत सिंह अनमोल और सीएम मान के करीबी को 69,490 वोट से हराया। कांग्रेस की अमरजीत सिंह सहोकी तीसरे पर और शिअद के राजविंदर सिंह धर्मकोट चौथे स्थान पर रहे। बता दें सरबजीत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा के हत्यारे के पोते हैं।

बाकी छह सीटों पर ये प्रत्याशी जीते
फतेहगढ़ साहिब
से कांग्रेस के अमर सिंह ने जीत दर्ज की। अमर सिंह को 3,32,591 वोट पड़े। अमर सिंह ने आप के विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी को 34,202 वोट से हराया। भाजपा के गेजा राम वाल्मीकि तीसरे और शिअद के बिक्रमजीत सिंह खालसा स्थान पर है।

अमृतसर से कांग्रेस के प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला तीसरी बार संसदीय चुनाव जीते हैं। औजला को 2,54,004 वोट पड़े। औजला ने आप के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को 40,378 वोट से हराया। भाजपा के तरणजीत सिंह संधू तीसरे पायदान पर रहे। औजला इससे पहले 2017 के लोकसभा उप चुनाव में राजिंदर मोहन सिंह छीना को, 2019 में भाजपा के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को हरा चुके हैं।

होशियारपुर से कांग्रेस छोड़कर आप से प्रत्याशी बनकर मैदान में उतरे डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने जीत दर्ज की। चब्बेवाल को 3,02,402 वोट पड़े। चब्बेवाल ने कांग्रेस की यामिनी गोमर को 44,466 वोट से हराया। यहां केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी अनीता सोम प्रकाश तीसरे पायदान पर रहीं।

गुरदासपुर से कांग्रेस के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जीत दर्ज की है। रंधावा को कुल 3,42,108 वोट मिले। उन्होंने आप के विधायक अमनशेर सिंह कलसी को 80,117 वोट से हराया। भाजपा के दिनेश सिंह बब्बू तीसरे स्थान पर रहे।

श्री आनंदपुर साहिब से आप के पार्टी प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने जीत दर्ज की। कंग को 3,11,016 वोट पड़े। कंग ने कांग्रेस के विजय इंद्र सिंगला को 11,432 वोट से हराया। यहां भाजपा के डॉ. सुभाष शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।

फिरोजपुर से कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया ने जीत दर्ज की है। घुबाया को 2,64,712 वोट पड़े। घुबाया ने आप के जगदीप सिंह काका बराड़ को 3,439 वोट से हराया। तीसरे स्थान पर भाजपा के गुरमीत सिंह सोढ़ी रहे।

आप के ये चार मंत्री हारे
  • बठिंडा सीट पर गुरमीत सिंह खुड्डियां 50,577 वोट से हारे  
  • पटियाला सीट से डॉ. बलबीर सिंह 14,498 वोट से हारे
  • अमृतसर सीट से कुलदीप सिंह धालीवाल 39,786 वोट से हारे
  • खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर 1,75,130 वोट से हारे

यूं घटा-बढ़ा पार्टियों का वोट प्रतिशत
पार्टी               2024                 2019               2014

कांग्रेस            26.29                40.12              33.10
भाजपा            18.41                 9.63                8.70
आप               26.17                27.76               24.4
शिअद            13.53                 27.76               26.30
 
राजनीतिक दलों के सांसदों का इंतिहास
पार्टी               2024                  2019               2014

कांग्रेस              7                        8                     3
भाजपा              0                        2                     2
आप                3                         1                    4
शिअद             1                          2                     4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed