{"_id":"65f57adee58dc144a0063f5a","slug":"punjab-lok-sabha-election-2024-voting-june-1st-dates-announced-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election 2024: पंजाब में एक जून को आखिरी चरण में होगी वोटिंग, चार जून को आएंगे नतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election 2024: पंजाब में एक जून को आखिरी चरण में होगी वोटिंग, चार जून को आएंगे नतीजे
Sat, 16 Mar 2024 04:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 16 Mar 2024 04:52 PM IST
सार
पंजाब में 13 लोकसभा सीट हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, भाजपा और अकाली दल के बीच है। प्रदेश में एक ही फेज में चुनाव होंगे और चार जून को नतीजे आएंगे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। देश में सात चरण में चुनाव होंगे। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और अंतिम चरण के लिए मतदान एक जून को होगा। नतीजे चार जून को आएंगे।
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए में अंतिम चरण में चुनाव होंगे। पंजाब और चंडीगढ़ में एक जून को मतदान होगा। चुनाव तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार नया प्रयोग किया जा रहा है। जो भी हमें सख्ती से करना होगा, हम करेंगे। हर जिले में एक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। वहां टीवी, सोशल मीडिया, वेब कास्टिंग, 1950 हेल्पलाइन और शिकायत पोर्टल होगा।
निगरानी के लिए हर जिले के ऐसे कंट्रोल रूम में एक अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। जिन लोगों के पास गैर जमानती वॉरंट हैं और जो हिस्ट्रीशीटर्स हैं, उन पर देशभर में कार्रवाई की जा रही है। जो लोग तीन साल से किसी एक जिले में पदस्थ हैं, उन्हें बदलने को कहा गया है। जहां भी वॉलंटियर और अनुबंध पर लोग काम कर रहे हैं, उन्हें चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव का शेड्यूल
पहला चरण: 19 अप्रैल
दूसरा चरण : 26 अप्रैल
तीसरा चरण : 7 मई
चौथा चरण : 13 मई
पांचवां चरण : 20 मई
छठा चरण : 25 मई
सातवां चरण : 1 जून
नतीजे: 4 जून 2024