फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Lions register second consecutive win in Deaf Premier League

Chandigarh News: पंजाब लायंस ने डेफ प्रीमियर लीग में लगातार दूसरी जीत दर्ज की

Sun, 03 Aug 2025 12:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Punjab Lions register second consecutive win in Deaf Premier League
चंडीगढ़। पंजाब लायंस ने जीत बरकरार रखते हुए 6वीं डेफ इंडियन प्रीमियर लीग-2025 के दूसरे दिन शनिवार को चेन्नई ब्लास्टर्स को 18 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की है। इस लीग का आयोजन इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ द डेफ चंडीगढ़ (सीएडीसी) के सहयोग जीएमएसएसएस-26 में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 95 रन बनाए। सलामी जोड़ी संतोष कुमार (35 गेंदों में 55 रन नाबाद) और मनीष जैन (25 गेंदों में 35 रन नाबाद) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। जवाब में चेन्नई की टीम 77/6 तक ही सिमट गई। वहीं, दिन के दूसरे मैच में लखनऊ जाॅइंट्स ने हैदराबाद ईगल्स को आठ विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 70/9 का स्कोर ही बना सकी, जिसमें वीरेंद्र सिंह ने 25 रन बनाए। लखनऊ के लिए सुदर्शन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट मात्र 15 रन देकर चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने दो विकेट गंवाकर नौवें ओवर में 71 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। आकाश सिंह ने 28 रन बनाए।
विज्ञापन


दिन के अंतिम मुकाबले में मुंबई स्टार्स ने दिल्ली बुल्स को छह विकेट से शिकस्त दी। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 74/6 रन बनाए, जिसमें सोनू शर्मा ने 22 रन बनाए। मुंबई के लिए विपिन कुमार मीणा ने 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मुंबई ने दसवें ओवर में चार विकेट खोकर 75 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed