फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab likely to announce loan waver relief for farmers soon

योगी को पीछे छोड़ने की तैयारी में पंजाब सरकार, कर्जमाफी पर मिलेगी बड़ी सौगात

Fri, 14 Apr 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Fri, 14 Apr 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
Punjab likely to announce loan waver relief for farmers soon
कर्ज माफी पर वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने की घोषणा - फोटो : अमर उजाला
यूपी में योगी सरकार ताबड़तोड़ फैसले ले रही है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के किसानों का कर्ज माफ किए जाने के बाद पंजाब की कैप्टन सरकार पर कर्ज माफी का दबाव बढ़ता जा रहा है। जिसके बाद अब मनप्रीत बादल ने योगी को पीछे छोड़ने की बात कही है। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने कहा है कि वो योगी सरकार को जल्‍द पीछे छोड़ने वाले हैँ।
विज्ञापन


सूबे के खजाना मंत्री व बठिंडा शहरी से विधायक मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि यूपी में तो योगी ने सिर्फ एक लाख तक की कर्ज माफी को घोषणा की है, इंतजार कीजिए हम उनको पीछे छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में हर माह एक इंडस्ट्री लगेगी। राज्य में एक साल में 12 इंडस्ट्री लगने से युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनको तीन माह का समय दिया जाए और इसमें वे पंजाब की तस्वीर बदल देंगे।
विज्ञापन


मनप्रीत बादल वीरवार को तलवंडी साबो में बैसाखी पर आयोजित कांग्रेस की कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। हालांकि इसमें मुख्य तौर पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पहुंचना था, लेकिन पैर पर चोट लगने की वजह से वे नहीं पहुंच सकेे। उनकी जगह मनप्रीत ने समागम में पहुंचे हजारों लोगों को संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Punjab likely to announce loan waver relief for farmers soon
कर्ज माफी पर वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने की घोषणा - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्य नाथ सरकार ने किसानों को सिर्फ एक लाख रुपये कर्ज माफ करने का एलान ही किया है। लेकिन पंजाब सरकार  आगामी बजट में किसानों का कर्ज माफी संबंधी यूपी से बड़ी कदम उठाएगी और उनको पीछे छोड़ देगी।

उन्होंने कहा कि मई के अंत में सूबे में पहली बार एक ऐसा लोकपाल बिल लाया जाएगा, जिसके दायरे में मुख्यमंत्री समेत सरकार के सभी मंत्री आएंगे। उन्होंने कहा कि इतना तो अंग्रेजों और मुगलों ने नहीं लूटा जितना पंजाब के खजाने को अकालियों ने लूट लिया।

 नहीं पहुंचे कैप्टन तो लोगों ने जताई नाराजगी
सियासी कांफ्रेंस में कैप्टन अमरिंदर सिंह के न पहुंचने से लोग मायूस दिखे। जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे जगदेव सिंह, गुरदेव सिंह और गुरमेल सिंह ने कहा कि वे कैप्टन को सुनने के लिए आए थे, लेकिन यहां पता चला कि वे नहीं आए हैं। उनका कहना था कि अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह आते तो वे बठिंडा व तलवंडी साबो को कोई बड़ी सौगात देकर जाते। इसके अलावा सुनील जाखड़ व रजिंदर कौर भट्ठल, पंजाब मामलों की प्रभारी आशा कुमारी के भी न पहुंचने पर पंडाल में लोगों के बीच कई तरह की चर्चा होती रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed