फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Kings and Gujarat Titans will clash tomorrow, sweating in practice

Chandigarh News: कल भिड़ेंगे पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस, अभ्यास में बहाया पसीना

Wed, 12 Apr 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Punjab Kings and Gujarat Titans will clash tomorrow, sweating in practice
चंडीगढ़। आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम मोहाली में वीरवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें चंडीगढ़ पहुंच गईं हैं। मंगलवार को दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। पंजाब किंग्स व गुजरात टाइटंस की टीमें शाम करीब 6 बजे पीसीए स्टेडियम पंहुचीं। इसके बाद दोनों टीमो के खिलाड़ियों ने अपने-अपने कप्तान के नेतृत्व में नेट प्रैटिक्स की। पहले खिलाड़ियों ने मैदान में दौड़ लगाई, फिर कैच लेने का अभ्यास किया। इसके बाद नेट की तरफ रूख किया। नेट प्रैक्टिस में पंजाब किंग्स टीम के कप्तान शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह, शाहरुख खान, सैम करन बल्लेबाजी करते दिखाई दिए जबकि नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह भी गेंदबाजी करते नजर आए।
विज्ञापन


दोपहर बाद गुजरात टाइटंस की टीम पंहुची शहर
गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी मंगलवार को दोपहर बाद शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ पहुंचे। इसके बाद टीम सीधे होटल की ओर रवाना हो गई। कुछ घंटे बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने स्टेडियम पहुंचकर अभ्यास शुरू किया। कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ टीम के बल्लेबाजों ने बैटिंग में हाथ आजमाया तो गेंदबाज राशिद खान और राहुल तेवतिया गेंदबाजी करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


शाम छह से रात 9 बजे तक टीमें करेंगी अभ्यास
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमों के अभ्यास सत्र का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत दोनो टीमें बुधवार को भी पीसीए क्रिकेट स्टेडियम मोहाली में नेट प्रैटिक्स पर पसीना बहाएंगी। दोनों टीमों के अभ्यास का समय शाम 6 से रात 9 बजे तक रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed