फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Kala Bhawan, Sector 10, chandigarh event, andha yug

महाभारत के अंतिम दिनों में क्या हुआ, यह दिखाया गया ‘अंधा युग’ में

Tue, 29 Nov 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 29 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Punjab Kala Bhawan, Sector 10, chandigarh event, andha yug
नाटक अंधा युग से समाज में व्याप्त बुराइयों कों दर्शाया - फोटो : अमर उजाला
सत्ता होगी उनकी जिनकी पूंजी होगी और जिनके नकली चेहरे होंगे केवल उन्हें महत्व मिलेगा। सतयुग हो या कलयुग, धार्मिक भेद-भाव, महिलाओं के साथ ज्यादती, जाति-पाति यह सब हर युग में रहेंगे। जब तक समाज में आपसी प्यार, नैतिकता का बीज नहीं बोया जाएगा तब तक महाभारत चलता रहेगा। यह दृश्य पंजाब कला भवन में सोमवार को हुए नाटक ‘अंधा युग’ का है, जोकि महाभारत के अंतिम दिनों के बाद के समय पर आधारित था, जिसे तीसरे टीएफटी संस्कार भारती नाट्य समारोह के तहत गोरखपुर के थिएटर ग्रुप दर्पण के कलाकारों ने पेेश किया।
विज्ञापन


 नाटक के निर्देशक दीप शर्मा ने बताया कि यह नाटक का 13 वां शो है, इससे पहले इस नाटक का मंचन दिल्ली, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में हो चुका है। उन्होंने बताया कि मूल रूप से इस प्ले की अवधि ढाई घंटे की है, लेकिन उन्होंने इसमें जरूरी दृश्य को शामिल कर डेढ़ घंटे में पेश किया है। वह बताते हैं कि इस नाटक के जरिए उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की है कि देश में महाभारत के समय जो हालात थे वह आज भी हैं। इन सब का कारण लोगों का अंधकार में जाना है।
विज्ञापन

 नाटक की कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि युद्ध में किसी की भी जीत नहीं होती। जिसमें इंसानियत दम तोड़ देती है तब कैसे किसी को जीता कहा जा सकता है। नाटक की खासियत इसकी प्रस्तुति में थी जिसे कविता शैली में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कलाकारों ने लिया भाग
डेढ़ घंटे की अवधि वाले इस नाटक में मानवेंद्र त्रिपाठी, नवनीत, रीना, संत श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, देवेज्य श्रीवास्तव, आकाश राय, अमित सिंह पटेल, अदित्य सिंह, दिनेश, जीतेंद्र पांडेय, अमित राय ने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। लाइटिंग पर अजीत राय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed