फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab IG Jail said that the viral video of Lawrence Bishnoi was not made in any jail of Punjab

पंजाब: प्रदेश की किसी जेल का नहीं है लॉरेंस बिश्नोई का वीडियो, राजू बिसौदी के दिखने से हुआ बड़ा खुलासा

Tue, 19 Sep 2023 06:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Sep 2023 06:24 PM IST
सार

बता दें कि 17 सितंबर का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें लॉरेंस बिश्नोई व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर मोनू मानेसर से बात करता दिख रहा है। मोनू मानेसर हरियाणा के नूंह जिले हिंसा भड़काने का आरोपी है।

विज्ञापन
Punjab IG Jail said that the viral video of Lawrence Bishnoi was not made in any jail of Punjab
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : social media

विस्तार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सोशल मीडिया में वायरल वीडियो पंजाब की किसी भी जेल का नहीं है। पंजाब के जेल विभाग का कहना है कि इस वीडियो का राज्य की जेलों से कोई संबंध नहीं है क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई और राजू बसौदी दोनों कभी पंजाब की किसी भी जेल में एक साथ नहीं रहे।

विज्ञापन


मामले की जांच आईज (जेल) को सौंपी गई थी। जांच में वीडियो में लॉरेंस बिश्नोई के साथ बैठे व्यक्ति की पहचान राजकुमार उर्फ राजू बसौदी के तौर पर हुई है। राजकुमार 25 जनवरी से 22 फरवरी 2021 तक जिला जेल श्री मुक्तसर साहिब में बंद था।
विज्ञापन


रिकॉर्ड के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई साल 2018 तक केंद्रीय जेल फरीदकोट में रहा क्योंकि उसे 4 जनवरी 2018 को किसी अन्य राज्य की पुलिस के हवाले कर दिया गया था। इसके बाद वह अन्यों राज्यों की जेलों में रहा और उसे 24 सितंबर 2022 को केंद्रीय जेल बठिंडा लाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 अगस्त 2023 को दोबारा गुजरात पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुख्ता सबूतों के मद्देनजर आईजी जेल ने लगाए गए भ्रामक दोष को नकारते हुए कहा कि यह वीडियो पंजाब की किसी जेल में नहीं बनाया गया। लॉरेंस बिश्नोई और राजू बसौदी दोनों कभी पंजाब की किसी भी जेल में एक साथ नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed