फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Health Minister said, Punjab's condition is better than Delhi

आप नेता हरपाल चीमा पर बरसे स्वास्थ्य मंत्री, बोले- पंजाब की हालत दिल्ली से बेहतर

Sun, 09 Aug 2020 02:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Aug 2020 02:16 PM IST
सार

  • आप पर बरसे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू
  • बोले- संक्रमण से अब तक हुई मौतों में से 10 प्रतिशत सिर्फ दिल्ली में हुईं

विज्ञापन
Punjab Health Minister said, Punjab's condition is better than Delhi
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, हरपाल सिंह चीमा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा पर जमकर बरसे। उन्होंने पंजाब सरकार को दिल्ली मॉडल अपनाने की सलाह देने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह सलाह न दें, पंजाब के हालात दिल्ली से बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण से अब तक हुई कुल मौतों में 10 प्रतिशत 4082 मौतें अकेले दिल्ली में ही हो चुकी हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार अन्य राज्यों के मुकाबले कोरोना के फैलाव को काफी हद तक रोकने में कामयाब रही है, जिसके कारण ही दूसरे राज्यों के मुकाबले यहां कम जानी नुकसान हुआ है। पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा एकजुट होकर कोरोना के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग स्वरूप ही देशभर में से पंजाब में कोरोना की संक्रमण दर केवल 3.10 प्रतिशत है, जो देश में सबसे कम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डब्लूएचओ द्वारा कोरोना के फैलाव को मापने के लिए निश्चित किए गए मापदंडो में से संक्रमण दर सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि पंजाब में मौतों की संख्या 539 है, जो देश के मौतों के आंकड़ों के अनुसार केवल 1 प्रतिशत ही है। इनमें से भी ज्यादातर सहरोग वाले मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष खराब कर रहा माहौल
स्वास्थ्य मंत्री ने विपक्ष के नेता द्वारा उठाई गई दो घटनाओं का जवाब देते हुए कहा कि एक हिंदी अखबार द्वारा दो तस्वीरें छापकर, एक की लाश को 12 घंटे से फर्श पर पड़ी होने और दूसरे व्यक्ति के घंटों तक तड़पते रहने संबंधी लगाई गई खबर भ्रम पूर्ण, निराधार और गैरसंजीदा व तथ्यों से रहित है। विपक्ष ऐसी भ्रामक खबरों को फैलाकर माहौल खराब कर रहा है। उन्होंने विपक्ष के नेता हरपाल चीमा को सोशल मीडिया की दुनिया से बाहर आकर तथ्यों का मूल्यांकन करना चाहिए और जिम्मेदार विपक्ष के नेता की भूमिका निभाकर इस मुश्किल घड़ी में सरकार का साथ देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed