{"_id":"6083deeb8ebc3ed703064648","slug":"punjab-health-minister-balbir-sidhu-reacts-on-aap-leaders-comments-on-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर बयानबाजी: आप ने पंजाब सरकार पर उठाए सवाल, स्वास्थ्य मंत्री का जवाब-दिल्ली में तो बेड भी नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर बयानबाजी: आप ने पंजाब सरकार पर उठाए सवाल, स्वास्थ्य मंत्री का जवाब-दिल्ली में तो बेड भी नहीं
Sat, 24 Apr 2021 02:33 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 24 Apr 2021 02:33 PM IST
सार
सिद्धू ने कहा है कि संक्रमण के मामले में दिल्ली के हालात पंजाब से ज्यादा खराब हैं। अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं, इसलिए मरीज पंजाब के अस्पतालों की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण को लेकर आप नेताओं की लगातार बयानबाजी पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सिद्धू ने कहा है कि संक्रमण के मामले में दिल्ली के हालात पंजाब से ज्यादा खराब हैं। अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं, इसलिए मरीज पंजाब के अस्पतालों की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कोविड-19 के मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए जंगी स्तर पर काम कर रही है। कोविड मरीजों के लिए कुछ न करने संबंधी लगाए आरोपों का जवाब देते हुए सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को कहा कि पंजाब सरकार पर सवाल उठाने से पहले वह दिल्ली में कोविड की गंभीर स्थिति पर नजर डालें। आप का लोगों को जवाब देना बनता है कि दिल्ली में बेकसूर मरीज अस्पतालों में बेडों और इलाज की कमी के कारण क्यों मर रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा से पूछा है कि अगर आप सच्चे पंजाबी हो और आपके दिल में कोविड मरीजों के लिए हमदर्दी है तो आपको संकुचित राजनीति करने के बजाय पंजाब के मेडिकल भाईचारे और अन्य संबंधित विभागों को उनके बलिदानों और अथक कोशिशों के लिए उत्साहित करना चाहिए।
विज्ञापन
सिद्धू ने कहा कि 20 अप्रैल, 2021 तक दिल्ली में 8,77,146 मामले सामने आए हैं जबकि पंजाब में 3,04,660 मामले सामने आए हैं जो कि दिल्ली में प्रति मिलियन आबादी के पीछे 43,857 केस और पंजाब में प्रति मिलियन आबादी के पीछे 10,158 मामले बनते हैं।