फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Health Department Survey Reveals People of Age 14 is Safe From Corona  

पंजाब:  कोरोना से 14 साल की उम्र सबसे सुरक्षित, पंजाब में सिर्फ एक मौत, 50 से ज्यादा वालों को खतरा ज्यादा 

Sun, 02 May 2021 10:05 AM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 02 May 2021 10:05 AM IST
सार

50 से अधिक उम्र वाले संक्रमितों का आंकड़ा 82.5 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इन आंकड़ों के बाद पंजाब स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 से अधिक उम्र वालों को घर में आराम करने की अपील की गई है।
 

विज्ञापन
Punjab Health Department Survey Reveals People of Age 14 is Safe From Corona  
कोरोना से 14 का उम्र वर्ग सबसे सुरक्षित। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब में अभी तक संक्रमण से 14 साल तक उम्र वर्ग को सबसे सुरक्षित पाया गया है। इस उम्र वर्ग में अभी तक राज्य भर में मौत का सिर्फ एक मामला सामने आया है। वहीं, 50 से अधिक उम्र वाले संक्रमितों का आंकड़ा 82.5 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इन आंकड़ों के बाद पंजाब स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 से अधिक उम्र वालों को घर में आराम करने की अपील की गई है।

विज्ञापन


हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में यह आंकड़े सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे कर यह पता लगाया था कि किस उम्र वर्ग के लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो रहे हैं। सर्वे के आंकड़े बेहद चौकाने वाले आए हैं। सर्वे में सामने आया है कि 14 वर्ष तक के बच्चे संक्रमण से सबसे सुरक्षित हैं। अभिभावकों की देखरेख में बच्चे संक्रमण से बचे हुए हैं। इस कारण से अभी तक इस उम्र वर्ग में सिर्फ एक संक्रमित की मौत हुई है। 
विज्ञापन



15 से 50 साल के उम्र वर्ग में 17.5 प्रतिशत संक्रमितों की पंजाब में मौतें दर्ज की गई हैं। सबसे असुरक्षित 50 से अधिक वाले संक्रमितों को माना गया है। इस उम्र वर्ग में 82.5 प्रतिशत दर्ज की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस उम्र वर्ग के लोगों को घर में रहने और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन को मानने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बन रही विशेष गाइडलाइन

सर्वे में सामने आए आंकड़ों के बाद पंजाब स्वास्थ्य विभाग 50 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग के लिए विशेष गाइडलाइन बना रहा है। विभाग इसके लिए वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञों से सलाह ले रहा है। जल्द ही विभाग की ओर से इन्हें सार्वजनिक किया जाएगा।

लुधियाना में सबसे अधिक मौतें
पंजाब में संक्रमण से सबसे अधिक मौतें राज्य की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले लुधियाना में हो रही हैं। यहां अब तक संक्रमण से 1400 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। जालंधर और अमृतसर में भी यही हाल है। यहां क्रमश: 1100 और 1000 से अधिक संक्रमित मौत का शिकार हो चुके हैं।

50 से अधिक उम्र वर्ग के लोगों को संक्रमण जल्दी चपेट में ले रहा है। इस उम्र के संक्रमितों की मौतें भी सबसे ज्यादा हो रही हैं। ऐसे में उन्हें घर में ही रहकर विभाग द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए। - बलबीर सिंह सिद्धू, स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed